फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rule 134A: Last day to apply today, exam on 5th December

नियम 134ए : आज आवेदन करने का अंतिम दिन, परीक्षा 5 दिसंबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Last day to apply today, exam on 5th December
हिसार। नियम 134ए के तहत बुधवार रात 12 बजे तक विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 5 दिसंबर को विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। 10 दिसंबर को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी कड़ी में 13 दिसंबर को शिक्षा निदेशालय की ओर से चयनित विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट कर दिए जाएंगे। जिन्हें 15 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक अलॉट हुई सीट पर फीस भरनी होगी। गौरतलब है नियम 134ए के तहत जिले के 468 निजी स्कूलों में 12150 सीटें उपलब्ध है।
विज्ञापन

यह दस्तावेज रखें तैयार
- बच्चे और अभिभावक के आधार कार्ड
- बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र
- बीपीएल कार्ड
- मूल निवास प्रमाण-पत्र
- जिस स्कूल में विद्यार्थी पढ़ रहा है उसका एसआरएन नंबर
- जिस स्कूल में पढ़ रहा है उसका यूडाईएस कोड
- ऑनलाइन करते समय अभिभावक को अपना मोबाइल नंबर पंजीकरण करवाना होगा।
बुधवार रात 12 बजे विद्यार्थी नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभिभावकों से अपील है कि वे दस्तावेज तैयार रखें। 5 दिसंबर को परीक्षा ली जाएगी। - गौतम, मैनेजर, इंडस एक्शन संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात 12 बजे तक विद्यार्थी नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। विशेष बात है कि 116 निजी स्कूलों को वेरिफिकेशन किया जा चुका है। जिनको मुख्यालय की ओर से नियम 134ए के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाने की भुगतान राशि भेजी जाएगी। - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed