{"_id":"61bb8d6595337e6a79295a44","slug":"rule-134a-after-15-hours-after-the-release-of-the-result-removed-from-the-portal-today-the-revised-merit-list-will-be-issued-hisar-news-hsr6195965106","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : परिणाम जारी कर 15 घंटे बाद पोर्टल से हटाया, आज जारी होगी संशोधित मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए : परिणाम जारी कर 15 घंटे बाद पोर्टल से हटाया, आज जारी होगी संशोधित मेरिट सूची
विज्ञापन
हिसार। नियम 134ए के तहत ली गई परीक्षा का परिणाम पोर्टल पर आधी रात के बाद अपलोड किया गया। पहली मेरिट लिस्ट में त्रुटि होने की शिकायत मिलने पर 15 घंटे बाद वीरवार शाम 4 बजे इस सूची को पोर्टल से हटा दिया गया। जिस कारण वीरवार सुबह 3185 विद्यार्थियों के खिले चेहरे शाम चार बजे मायूसी में बदल गए। कारण था कि आवेदन के समय कुछ विद्यार्थियों ने मनपसंद स्कूलों में दाखिला लेने के कॉलम में सिर्फ एक विकल्प भरा था। जिस कारण योग्य विद्यार्थी भी चयनित विद्यार्थियों की पहली मेरिट से बाहर हो गए।
अब शुक्रवार देर रात नियम 134ए की संशोधन पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। गौरतलब है कि 5 दिसंबर को जिले के 3804 परीक्षार्थियों ने नियम 134ए के तहत परीक्षा दी थी। जिसमें कई अटकलों के बीच वीरवार रात करीब साढ़े 12 बजे पहली मेरिट लिस्ट में कुल 3185 परीक्षार्थियों का चयन किया था। जिसमें 619 परीक्षार्थी लिस्ट से बाहर थे।
मुख्यालय के आदेश पर नियम 134ए की पहली मेरिट लिस्ट को निरस्त कर दिया गया है। शुक्रवार को फिर से संशोधित पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
- धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार
कुछ विद्यार्थियों ने मनपसंद स्कूलों के कॉलम में एक विकल्प भरा था। जिस कारण शाम 4 बजे जारी पहली मेरिट लिस्ट को निरस्त कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात फिर से संशोधन पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। - विरेंद्र गोदारा, असिस्टेंट डायरेक्टर, प्राइवेट स्कूल एलिमेंट्री, पंचकूला