{"_id":"686ad41d2ac862dec00fb760","slug":"rubber-granules-in-fertilizer-raid-on-shop-and-factory-hisar-news-c-21-hsr1020-661612-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खाद में रबड़ के दाने, दुकान-फैक्टरी पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खाद में रबड़ के दाने, दुकान-फैक्टरी पर छापा
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड की टीम दुकान में जांच करते हुए
हिसार। गांव धिकताना के किसान की ओर से एनपीके खाद में रबड़ होने का वीडियो वायरल किए जाने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) की टीम ने रविवार को गांव बहबलपुर में खाद बीज-विक्रेता की दुकान तथा गांव पातन में स्थित खाद निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने जांच की और सैंपल भी लिए। कार्रवाई के दौरान खाद के बैग पर न तो बैच नंबर था और न ही निर्माण तिथि अंकित थी।
गांव धिकताना के किसान कुलदीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दिखाया कि एनपीके खाद में रबड़ के दाने व लकड़ी के टुकड़े मिलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह खाद बहलपुर गांव स्थित उत्तम खाद बीज भंडार से मंदीप नामक विक्रेता से खरीदी थी। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर सीएम फ्लाइंग की इंचार्ज सुनैना ने कृषि विभाग के फर्टिलाइजर निरीक्षक महिपाल, एसआई जितेंद्र, एएसआई सुरेंद्र कुमार और कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों को साथ लेकर दुकान पर छापा मारा। सुनैना ने बताया कि खाद विक्रेता मंदीप से पूछताछ की तो बताया कि 100 बैग एनपीके खाद गांव पातन स्थित भारत एनपीके फैक्ट्री से मंगवाए थे। सभी बैग बिक चुके हैं। जांच में केवल 33 बैग की बिक्री का रिकॉर्ड ही प्रस्तुत कर सका, शेष 67 बैगों का कोई हिसाब-किताब नहीं मिला। दुकान में भी कोई स्टॉक भी नहीं था। इसके बाद टीम गांव पातन स्थित भारत क्रॉप प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के गोदाम पर पहुंची। वहां भी एनपीके खाद का कोई स्टॉक नहीं मिला। वहां मौजूद कर्मचारियों से स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सके। खाद के बैगों पर न बैच नंबर था और न निर्माण तिथि अंकित मिली। सीएम फ्लाइंग ने सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं, दुकानदार मनदीप व फैक्ट्री मालिक को नोटिस जारी किए जाएंगे।