{"_id":"6101ac0a8ebc3e0942281e10","slug":"rs-946-crore-approved-for-hisar-airport-hisar-news-hsr6073888191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार एयरपोर्ट के लिए 946 करोड़ रुपये मंजूर, कार्गो रेल लाइन भी बिछेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार एयरपोर्ट के लिए 946 करोड़ रुपये मंजूर, कार्गो रेल लाइन भी बिछेगी
विज्ञापन
हिसार। स्थानीय महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए सरकार ने 946 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। आवंटित धन राशि को दूसरे फेज में चल रहे हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए अलग-अलग मदों में खर्च किया जाएगा।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इंटिग्रेटेड एविएशन हब के रूप में विकसित किए जा रहे हिसार हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों के दूसरे चरण में रायपुर के समीप यात्री लाइन के अलावा कार्गो रेलवे लाइन का निर्माण शामिल है। आवंटित धनराशि का प्रयोग आगामी तीन वर्षों के दौरान किया जाएगा। गांव तलवंडी राणा-धांसू-मिर्जापुर व हिसार को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कर दिया गया है, ताकि तलवंडी राणा-हिसार रोड बंद होने पर इसे वैकल्पिक रास्ते के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। एयरपोर्ट पर रनवे, टैक्सी वे व ऐप्रन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किए गए 164 करोड़ रुपये के टेंडर का 15 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं, रनवे का खुदाई कार्य व इस पर मिट्टी डालने का काम 75 से 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
अग्रोहा को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार को एविएशन हब के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। यह गौरव की बात है कि हिसार हवाई अड्डे का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा गया है। महाराजा अग्रसेन का बसाया गया अग्रोहा नगर हिसार से महज 20 किलोमीटर दूरी पर है और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नामकरण से अब अग्रोहा को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
यहां खर्च होगा नया बजट
- हवाई अड्डे में कैट लाइट सुविधायुक्त तीन हजार मीटर रनवे
- टर्मिनल बिल्डिंग
- 23 मीटर चौड़ा टैक्सी ट्रैक
- पार्किंग स्टैंड
- कार्गो टर्मिनल
- फायर स्टेशन
- एयर ट्रैफिक कंट्रोल बिल्डिंग
- चाहरदीवारी व लाइट
- मेंटेनेंस बिल्डिंग
- एयरपोर्ट सिक्योरिटी बिल्डिंग
- डोमेस्टिक कार्गो बिल्डिंग
- पावर हाउस
- विद्युत प्रसारण स्टेशन
- पब्लिक पार्किंग स्पेस
तीसरे चरण में बनेगा 4 हजार मीटर का रनवे
डिप्टी सीएम ने कहा कि हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 7200 एकड़ जमीन की व्यवस्था की गई है। 4200 एकड़ जमीन नागरिक उड्डयन विभाग के पास आ चुकी है और शेष तीन हजार एकड़ भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया तेजी पर है। तीसरे चरण में दूसरा करीबन चार हजार मीटर लंबा रनवे का निर्माण सहित अन्य मौजूदा आधारभूत ढांचे का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है।
ड्रीम प्रोजेक्ट एविएशन हब के लिए 946 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। हवाई अड्डे के आस-पास अन्य उद्योग को विकसित करने की योजना पर भी हरियाणा सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। हिसार में करीबन दस हजार एकड़ भूमि उपलब्ध है और एविएशन हब के आसपास उद्योगों को विकसित करने के लिए सर्वोत्तम स्थान है।
- दुष्यंत चौटाला, उप-मुख्यमंत्री, हरियाणा