फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 25 lakh siphoned off from Bhiwani youths in the name of getting government jobs, case registered

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर भिवानी के युवकों से 25 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rs 25 lakh siphoned off from Bhiwani youths in the name of getting government jobs, case registered
हिसार। हिसार में नौकरी लगवाने के नाम पर भिवानी के चार युवकों से 25 लाख रुपये हड़पने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हिसार सिटी थाना पुलिस ने भिवानी के गांव कतवार निवासी मनीष कुमार, पवन व बिजेंद्र, भिवानी के गोपालवास गांव निवासी पवन कुमार की शिकायत पर बास तहसील के एक गांव निवासी मनोज, घोलू व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ितों ने बताया कि हम बेरोजगार हैं। नौकरी की तलाश में हिसार आते रहते हैं। मनीष कुमार ने बताया कि वह हिसार एक निजी सेंटर में कोचिंग लेता है। एक दिन वह बाजार में नोटस लेने के लिए गया था तब उसकी मुलकात मनोज-घोलू से हुई। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में आंख फुड़वाकर क्या निकाल लोगे, नौकरियां तो पैसों में मिलती है। उसने कहा कि उसकी पहुंच ऊपर तक है और तुझे नौकरी दिलवा देंगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि इसके बाद 1 अगस्त 2021 आरोपी से मिला। आरोपी ने अपने हिसाब से सरकारी नौकरियों के रेट अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग बताए। आरोप है कि इसके बाद मनीष, पवन, बिजेंद्र और गोपालवास निवासी पवन ने मिलकर 5 अगस्त 2021 को 11 लाख रुपये व 6 अगस्त 2021 को 14 लाख रुपये आरोपी को दे दिए, लेकिन इसके बावजूद नौकरी नहीं मिली। रुपये वापस मांगने पर आनाकानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत कर्ता ने पुलिस को बताया कि एक दिन उसके पास फोन आया और कहा कि मनोज को पुलिस ने उठा लिया है। तुम जो रुपये दिए हैं उनका किसी को जिक्र मत करना। तुम्हारे साथ जितनी भी उसकी चैट हुई है उन सभी को डिलीट कर दो, नहीं तुम भी मारे जाओगे। एक दिन आरोपी ने कहा कि वह नौकरी नहीं लगवा पा रहा है, अब सख्ती ज्यादा है, जल्द ही रुपये लौटा देगा। अब जब रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी मिल रही है। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed