फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rohtak and Sirsa: Temperatures cross 45 degrees, heatwaves cause trouble, orange alert issued

Hisar News: रोहतक व सिरसा में पारा 45 पार, लू के थपेड़ों ने किया परेशान, ऑरेंज अलर्ट जारी

Sun, 08 Jun 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 08 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rohtak and Sirsa: Temperatures cross 45 degrees, heatwaves cause trouble, orange alert issued
हिसार। प्रदेश में फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को रोहतक व सिरसा में दिन का तापमान 45 डिग्री के आंकड़े को पार गया। इस दौरान कई जिलों में लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 12 जून तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने 9 जून को गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने, मरुस्थलीय पश्चिमी गर्म व शुष्क हवाओं के चलने और चटक चमकदार धूप निकलने से एक बार फिर तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 40.0 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन

रविवार को दिन के तापमान में 4.5 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 5.2 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया। वहीं, रात के तापमान में भी 2.9 डिग्री की वृद्धि हुई और यह भी सामान्य से 3.4 डिग्री तक ऊपर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम

हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आने वाले चार-पांच दिनों तक पश्चिमी शुष्क व गर्म हवाएं चलेंगी। तापमान में बढ़ोतरी के साथ लू भी अपने तेवर दिखाएगी। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 12 जून को सक्रिय होने से उत्तरी जिलों पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके पीछे 14 जून एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होगा। इसके असर से 15 व 16 जून से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तेज गति से हवाएं चलने या अंधड़ और गरज चमक के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इसके बाद 18-19 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने से 18 से 23 जून के दौरान प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।
ये रहा अधिकतम तापमान
अंबाला-42.5 डिग्री
हिसार-44.0 डिग्री
करनाल-41.8 डिग्री
रोहतक-45.3 डिग्री
भिवानी-42.8 डिग्री
सिरसा-45.8 डिग्री
चरखी दादरी-42.1 डिग्री
फरीदाबाद-42.8 डिग्री
गुरुग्राम-41.6 डिग्री
जींद-42.2 डिग्री
नारनौल-43.0 डिग्री
नूंह-41.9 डिग्री
पलवल-44.2 डिग्री
रेवाड़ी-41.7 डिग्री
सोनीपत-41.9 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed