फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rohnat case: no consensus regarding last rites in meeting of the 25-member committee with the administration

रोहनात मामला: प्रशासन के साथ हुई 25 सदस्यीय कमेटी की बैठक में अंतिम संस्कार को लेकर नहीं बनी सहमति

Tue, 19 Sep 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Tue, 19 Sep 2023 12:35 AM IST
सार

कमेटी ने बैठक में एफआईआर दर्ज करने की बात कही तो प्रशासन ने कहा कि कानूनी जांच प्रकिया जारी है। आज लघु सचिवालय के बाहर महापंचायत होगी। मौके पर कमेटी आगामी कार्यवाही का फैसला लेंगी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी महापंचायत में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Rohnat case: no consensus regarding last rites in meeting of the 25-member committee with the administration
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मृतक वेद सिंह के परिजन व विभिन्न जनसंगठनों के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में वेद सिंह उर्फ वेदप्रकाश के आत्महत्या मामले में गठित 25 सदस्यीय कमेटी की करीब एक घंटा तक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। लेकिन इस बैठक में कमेटी के सदस्यों ने एफआईआर दर्ज न होने तक वेद सिंह के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

विज्ञापन


जबकि प्रशासन ने कहा कि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है। जांच के लिए प्राप्त कथित सुसाइड नोट को एफएसएल मधुबन में भेजा गया है। लेकिन गठित कमेटी ने एफआईआर दर्ज न हाेने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


रोहनात मामले में गठित कमेटी सदस्य कामरेड ओमप्रकाश ने बताया कि प्रशासन की तरफ से बैठक के लिए दोपहर में बुलाया गया था। लेकिन कमेटी ने दोपहर बाद करीब तीन बजे बैठक करने का फैसला किया। कमेटी के 25 सदस्यों ने दोपहर करीब तीन बजे लघु सचिवालय के डीआरडीए हॉल में प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से एडीसी, एसपी, नगराधीश, डीडीपीओ, तहसीलदार मौजूद थे। बैठक में कमेटी ने डीसी, डीआरओ और कानूनगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही। लेकिन प्रशासन ने जांच का विषय कहकर फिलहाल अभी एफआईआर दर्ज नहीं करने का हवाला दिया। जिसके कारण कमेटी के सदस्यों ने अंतिम संस्कार करने के मना कर दिया और बैठक में किसी बात पर सहमति नहीं बनी।

आज होगी महापंचायत
प्रशासन की कार्रवाई से असंतुष्ट कमेटी सदस्यों ने मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर महापंचायत करने का फैसला लिया है। मंगलवार को प्रदेश भर से विभिन्न जनसंगठनों को शामिल होने का आह्वान किया गया है। इसके अलावा रोहनात के ग्रामीणों को समर्थन देने का ऐलान करने वाले जनसंगठनों भी महापंचायत में शामिल होंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष राकेश आर्य ने बताया कि महापंचायत में भाकियू चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

सुसाइड नोट की लिखाई मैच के लिए मधुबन भेजी फाइल
कमेटी के सदस्य कथित सुसाइड नोट में लिखे गए अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात पर अड़े रहे। जबकि पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने कथित सुसाइड नोट पुलिस को 12 घंटों के बाद सौंपा है। इसलिए उन्हें लिखाई जांच के लिए एफएसएल मधुबन भेजा गया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। इसके बाद ही एफआईआर दर्ज हो सकती है। लेकिन कमेटी के सदस्यों ने एफआईआर दर्ज न होने की स्थिति में बैठक में आगे बातचीत करना उचित नहीं समझा और बिना कोई सहमति के ही बैठक खत्म हुई।

कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में कमेटी के सदस्य एफआईआर दर्ज करने की बात कह रहे थे। इस मामले में पुलिस की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इसके लिए जो भी दस्तावेज ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपे थे, उनको एफएसएल मधुबन भेज दिया है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।

ग्राम सभा ने रिकॉर्ड तलाशने के लिए सरकार से कमीशन गठित करने का प्रस्ताव किया पारित
गांव रोहनात में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इसमें ग्राम पंचायत की जमीन का रिकॉर्ड तलाशने के लिए सरकार से कमीशन गठित करने की मांग सहित अन्य प्रस्ताव पारित किए गए। ग्राम सभा ने गांव के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सरकार से उपयुक्त धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग का भी प्रस्ताव पारित किया।


ग्राम सभा में दिवंगत वेदप्रकाश को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि स्वामित्व योजना से संबंधित गांव की जमीन के रिकॉर्ड को दुरुस्त किया जाए और इसके लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तावित आर्म्ड फोर्सज की ट्रेनिंग हेतु जमीन, निजी या मलिकाना जमीन भूमि पोर्टल के माध्यम से मुहैया करवाई जाए। यह जमीन करीब 20 से 25 एकड़ होगी, जिसमें संस्थान की स्थापना की जाएंगी। ग्राम सभा में सरपंच ममता रानी, पंचायत विभाग के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed