फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ROB under construction near Satrod will be ready by May 2024

Hisar News: सातरोड़ के पास निर्माणाधीन आरओबी मई 2024 तक होगा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
ROB under construction near Satrod will be ready by May 2024
हिसार। शहर के सातरोड़ के पास साउथ बाईपास स्थित हिसार-रेवाड़ी रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की डेडलाइन 3 माह बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। एजेंसी की तरफ से यह मांग किए जाने पर जिला अधिकारियों ने इसे लेकर मुख्यालय पत्र लिख दिया है। इस हिसाब से यह आरओबी मई 2024 में बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन

बता दें कि साउथ बाईपास को रेलवे फाटक मुक्त किया जाना है। इसके तहत यह ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इससे पहले बाईपास पर सेक्टर 16-17 के पास ओवरब्रिज का निर्माण किया जा चुका है। अब सिर्फ घोड़ा फार्म के पास रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण करना बाकी है। इस आरओबी की अभी फरवरी 2024 डेडलाइन है, जिसे तीन माह बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

दिसंबर 2021 में हुआ था आरओबी का शिलान्यास
इस आरओबी का शिलान्यास उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिसंबर 2021 में किया था। इस आरओबी के लिए कुल 18 पिलर का निर्माण किया जाना है, जिनमें से 15 पिलर का निर्माण किया जा चुका है। इनमें से 8 पिलर तोशाम रोड की तरफ और 7 पिलर सातरोड़ की तरफ बने हैं। बाकी बचे 3 पिलर में से 2 पिलर रेलवे के हिस्से में आएंगे। चूंकि अभी रेलवे के हिस्से की ड्राइंग मंजूर नहीं हुई है। इस कारण इन 2 पिलर का निर्माण ड्राइंग मंजूर होने के बाद ही किया जाएगा। ड्राइंग मंजूर करने से पहले एजेंसी ने रेलवे के हिस्से में पाइल टेस्ट की थी, जो पास हो गई। आरओबी के बीच से हाईटेंशन लाइन गुजरने के कारण ड्राइंग में थोड़ा बदलाव करना पड़ा है, जिस कारण से भी ड्राइंग मंजूर कराने में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31.10 करोड़ की लागत से तैयार होगा आरओबी
आरओबी के निर्माण पर 31.10 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसकी कुल लंबाई 658 मीटर होगी। सड़क की चौड़ाई 11 मीटर होगी। इसके दोनों तरफ तीन-तीन मीटर की सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। यह आरओबी दिल्ली रोड को पार करके सातरोड़ में जाकर खत्म होगा। सातरोड़, हिसार की तरफ व दिल्ली की तरफ इसकी लंबाई 148-148 मीटर होगी। इसके बनने से साउथ बाईपास से प्रतिदिन गुजरने वाले 10 हजार वाहन चालकों को फायदा होगा।

आरओबी निर्माण में बाधा बन रही यूटीलिटी को शिफ्ट करने में समय लगा है। इसी को देखते हुए प्रोजेक्ट की डेडलाइन बढ़ाने की फाइल चलाई है। हालांकि प्रोजेक्ट का निर्माण पूरी गति से चल रहा है। - मेवा सिंह, एसडीओ, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed