फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways will run special buses for police recruitment exam

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज चलाएगा विशेष बसें, बुकिंग आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways will run special buses for police recruitment exam
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज चलाएगा विशेष बसें
विज्ञापन

हिसार। तीन दिनों तक चलने वाली पुरुष कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा को लेकर हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से स्पेशल बसों का प्रबंध किया गया है। इसके तहत 31 अक्तूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर को रोडवेज की ओर से विशेष बसों के लिए अग्रिम बुकिंग की जा रही है। हिसार से करनाल, पंचकूला, अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रेवाड़ी और नारनौल जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुबह और शाम को बसों की व्यवस्था की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी मंगलवार से आने व जाने की एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं। बुकिंग करवाने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

हिसार डिपो के एसएस सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी। ऐसे में परीक्षार्थियों को बस स्टैंड आकर ही काउंटर से टिकट बुक करवानी होगी। उन्होंने बताया कि बसों को लेकर पूछताछ केंद्र में अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में अभ्यर्थी पूछताछ केंद्र में आकर अपना टिकट बुक करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बसों को लेकर परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल की परीक्षा के दौरान भी अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष बसें रवाना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed