फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways suffer loss of Rs. 1.25 crore due to farmer movement

Hisar News: किसान आंदोलन से रोडवेज को सवा करोड़ रुपये का नुकसान

Fri, 23 Feb 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 23 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways suffer loss of Rs. 1.25 crore due to farmer movement
सिरसा। किसान आंदोलन के कारण रोडवेज को अब तक सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यदि आंदोलन चलता रहा तो नुकसान ओर बढ़ने के आसार है। रोडवेज की बसें बंद होने और रूटों में बदलाव होने के कारण प्रतिदिन 10 लाख रुपयों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिन रुटों पर बसें चल रही हैं आंदोलन के चलते उनमें सवारियों की संख्या कम ही रहती है।
विज्ञापन

रोडवेज प्रबंधन के अनुसार किसान आंदोलन के कारण प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुसार सिरसा से पंजाब को आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया था। इस कारण दिल्ली, पंजाब व चंडीगढ़ को आने व जाने वाली बसों के पहिए थम गए हैं। इसके अलावा लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के रूट बदलने से बिना सवारियाें के बसें खाली आवागमन कर रही हैं। वहीं लोकल रूटों पर चलने वाली बसों को 20 से 25 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। जिससे बसों में डीजल की खपत भी ज्यादा है।
विज्ञापन

बता दें कि रूटों के प्रभावित होने से जिन रूट को तय करने में बस से एक घंटे का समय लगता था, अब उन्हीं को तय करने में दो गुणा ज्यादा समय लग रहा है। जिन रूटों पर बसें पहले दो बार फेरे लगा लेती थी। अब उन रूटों पर एक चक्कर भी मुश्किल से लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed