फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   roadways news, swipe machine hisar

रोडवेज ने 230 स्वाइप मशीनों के लिए मुख्यालय से की मांग

Sat, 10 Dec 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 10 Dec 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
roadways news, swipe machine hisar
swipe machine
जिले के सभी सब डिपों पर बने 23 काउंटरों पर स्वाइप मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए रोडवेज जीएम ने शुक्रवार को 230 मशीनों के लिए पंचकूला मुख्यालय डिमांड भेजी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रोडवेज को कैशलेस बनाने के लिए पंचकूला मुख्यालय से सभी जिलों के लिए स्वाइप मशीनों की डिमांड भेजने के आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद रोडवेज द्वारा पूरे में मुख्य डिपो और पांच सब डिपो के लिए 230 मशीनों की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन


हिसार के साथ अन्य डिपों पर भी लगेगी स्वाइप मशीनें
रोडवेज द्वारा जिले के सभी सब डिपों पर बने 23 काउंटरों पर स्वाइप मशीनें लगाई जाएंगी। हिसार के अतिरिक्त, हांसी, बरवाला, आदमपुर, नारनौंद, उकलाना आदि जगहों पर स्थित बस अड्डों पर भी स्वाइप मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों को अड्डा कंडक्टरों को उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे यात्री कैश की समस्या के चलते स्वाइप मशीनों के जरिए बसों से यात्रा कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में प्रयोग की जाएगी स्वाइप मशीनें
स्वाइप मशीनों का प्रयोग बस अड्डों के साथ-साथ बसों में भी किया जाएगा। इसके लिए बस कंडक्टरों को भी स्वाइप मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्वाइप मशीनें आने के बाद रोडवेज कर्मियों को इनका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिससे यात्री आसानी से क्रेडिट व डेबिड अथवा एटीएम कार्ड के जरिये स्वाइप मशीनों के जरिए टिकट हासिल कर पाएंगे।


मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद 230 मशीनों के लिए मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है। हिसार के अतिरिक्त जिले के सभी डिपों के लिए डिमांड भेजी गई है।
- खूबीराम कौशल, जीएम, रोडवेज हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed