फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   roadways

चंडीगढ़ व पंजाब रूट का सफर हुआ महंगा, चंडीगढ़ के 235 की जगह देने होंगे 240 रुपये

Mon, 26 Aug 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
roadways
अब चंडीगढ़ और पंजाब रूट पर बसों में सफर करना महंगा हो गया है। यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए पांच रुपये ज्यादा किराया देना होगा, जबकि पंजाब में एंट्री करते ही पांच पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से अतिरिक्त किराया देना होगा। इसको लेकर हिसार डिपो में आदेश आ चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि पंजाब सरकार ने टोल टैक्स में वृद्धि की है। ऐसे में अब हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली बस में यात्री को 235 रुपये के बजाय 240 रुपये देने होंगे। वहीं रोजाना हजारों यात्री हिसार से चंडीगढ़ तक सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों की जेब पर भी काफी असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

हिसार से रोजाना जाती हैं 40 बसें
हिसार से रोजाना हजारों यात्री चंडीगढ़ तक सफर करते हैं। हिसार डिपो सहित अन्य डिपो की 40 बसें चंडीगढ़ जा रही हैं। इनमें हिसार डिपो की 25 बसें शामिल हैं। वहीं पंजाब के लिए भी प्रतिदिन पांच से छह बसें जा रही हैं, लेकिन सभी बसें पंजाब डिपो की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार से चंडीगढ़ के लिए नहीं ट्रेन, रहती है मारामारी
हिसार से चंडीगढ़ के लिए कोई ट्रेन नहीं है। यदि किसी यात्री को चंडीगढ़ जाना है तो उन्हें भिवानी से ट्रेन पकड़नी होगी। ऐसे में अक्सर यहां बसों में यात्रियों की भीड़ होती है। रोजाना हजारों यात्री बसों में चंडीगढ़ तक सफर करते हैं। वहीं हिसार से चंडीगढ़ ट्रेन चलाने की बात कही जा रही है, लेकिन कब चलेगी, अभी इस बारे में किसी भी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं है।

हिसार से चंडीगढ़ का किराया पांच रुपये बढ़ गया है। इसके अलावा पंजाब में एंट्री करते ही पांच पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से अतिरिक्त किराया देना होगा। इसको लेकर हमारे पास आदेश आ चुके हैं।
- अरविंद शर्मा, यातायात प्रबंधक, हिसार डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed