{"_id":"65b7e4cacba96d6f370410d8","slug":"roads-to-mini-secretariat-closed-due-to-farmers-protest-sdm-opened-them-through-talks-hisar-news-c-21-hsr1020-310741-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किसानों के प्रदर्शन के बंद हुए लघु सचिवालय के रास्ते, एसडीएम ने बातचीत कर खुलवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किसानों के प्रदर्शन के बंद हुए लघु सचिवालय के रास्ते, एसडीएम ने बातचीत कर खुलवाए
विज्ञापन
हिसार। लघु सचिवालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के दौरान लघु सचिवालय गेट पर जाम लग गया। इस मौके पर पहुंची तहसीलदार शालिनी लाठर ने किसानों से बातचीत कर एक ओर का रास्ता खुलवाया। धरना स्थल पर रणबीर मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंदोलन की आगामी योजना बनाते हुए संगठन वाइज धरने की ड्यूटियां लगाई गई। किसानों ने दोहराया कि 7 फरवरी तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हुई तो 8 फरवरी को राजगढ़ रोड पर पक्का मोर्चा लगाएंगे ।
संयुक्त किसान मोर्चा का लघु सचिवालय के बाहर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 27वें दिन जारी रहा। सोमवार को पक्का मोर्चा धरना पर पगड़ी संभाल जट्टा ने मोर्चा संभाला। मंगलवार को पक्का मोर्चा धरना बीकेयू टिकैत यूनियन संभालेगी। कुलदीप नम्बरदार, सुनील नलवा और बलराज बिजला ने अध्यक्षता की और संचालन संदीप सिवाच व सतीश बैनीवाल ने किया। 7 फरवरी तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हुई तो 8 फरवरी को राजगढ़ रोड पर पक्का मोर्चा लगाएंगे। मुख्य मांगें 2022 का 72 गांवों का बकाया फसल बीमा क्लेम तुरंत जारी किया जाए, 2022 व 2023 की प्रीमियम रिफंड की गई फसल बीमा पॉलिसी केसों का फ़सल बीमा क्लेम मंजूर किया जाए। धरने में शमशेर सिंह नंबरदार, विकास सीसर, धर्मपाल बडाला, संदीप सिवाच, सतबीर पूनिया, सरदानंद राजली, सोमबीर पिलानियां, कुलदीप पुनिया, मुकेश घणघस, राजू भगत, कैलाश मलिक, राकेश नैन, दशरथ मलिक, अनिल गोरछी, प्रदीप मलिक आदि शामिल रहे।