{"_id":"685853e24b6862cf8203b6a6","slug":"road-will-be-built-from-char-qutub-gate-to-kharar-chungi-at-a-cost-of-rs-267-crore-hisar-news-c-21-hsr1005-652373-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चार कुतुब गेट से खरड़ चुंगी तक 2.67 करोड़ रुपये से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चार कुतुब गेट से खरड़ चुंगी तक 2.67 करोड़ रुपये से बनेगी सड़क
विज्ञापन
हांसी। चार कुतुब गेट से खरड़ चुंगी तक खस्ताहाल रोड को अब नया बनाया जाएगा। इस 500 मीटर लंबी रोड की हालत सुधारने के लिए 2.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस रोड के शहरी स्थानीय निकाय के मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। जल्दी ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस रोड से वार्ड एक, वार्ड 25, 26 व 27 जुड़े हैं। रोड के निर्माण से विशेषकर इन वार्डों के क्षेत्रों को लोगों को लाभ मिलेगा। इस सड़क की चौड़ाई करीब 12 मीटर रहेगी। रोड को इस बार सीसी से बनाया जाएगा। जबकि पहले यह रोड पेवर ब्लॉक का बना हुआ है।
वहीं, टेंडर लेने वाली फर्म को इसका निर्माण कार्य छह महीने में पूरा करना होगा। इस रोड की हालत पिछले वर्ष बिगड़ी थी। यहां पर बीते वर्ष जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पेयजल लाइन बिछाई गई थी। साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए नगर परिषद की तरफ से नाला डाला गया था। पेयजल लाइन व नाले के लिए सड़क का कुछ हिस्सा तोड़ा गया था। इसके चलते धीरे-धीरे रोड की हालत खस्ता हो गई। इसके चलते क्षेत्रवासी काफी समय से परेशान थे।
इस रोड के निर्माण के लिए क्षेत्रवासी काफी समय से मांग भी उठा रहे थे। इस पर नगर परिषद के तकनीकी शाखा के अधिकारियों ने इसका एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय में भेजा था। अब इस रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
चार कुतुब से खरड़ चुंगी जाने वाला रोड आगे जाकर हिसार रोड व बाईपास पर मिलती है। चार कुतुब क्षेत्र के लोगों सहित गोल कोठी, पटेल चौक, धोला कुआं, तिकोना पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए यह रोड हिसार रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर व बाईपास से आने जाने का शॉर्टकट है।