फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Road damage, Road damage in Hisar after 6th month, hisar

देखिये घोटाले की हद, छह महीने पहले बनी सड़क, रिपेयरिंग के बाद फिर धंसी

Thu, 07 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 07 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Road damage, Road damage in Hisar after 6th month, hisar
रोड - फोटो : bureau

ग्रोवर मार्केट में छह महीने पहले ही इंटरलॉकिंग टाइलों से बनाई गई सड़क दोबारा फिर धंस गई है। नगर निगम अब पहले इसे जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बता रहा था कि सीवरेज लाइन लीकेज के कारण वहां से सड़क धंसी थी। मगर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सड़क को रिपेयर करवाने के बाद दोबारा बारिश होते ही सड़क धंस गई है।

विज्ञापन


दोनों विभागों में खींचतान
दोबारा सड़क धंसने के बाद दोनों विभागों में खींचतान हो गई है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने लीकेज बंद करवाकर सड़क रिपेयर करवा दी। मगर दोबारा सड़क धंसी है यह ठेकेदार के घटिया सामग्री लगाने के कारण हुआ है। वहीं से नहीं और स्थानों से भी वो सड़क धंसी हुई है। उधर नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि उन्हीं की लीकेज के कारण ऐसा हाल हुआ है। अब वे ही दोबारा इसे ठीक करवाएं।
विज्ञापन


ठेकेदार ने किया मना
नगर निगम के ठेकेदार ने भी सड़क बनाने या रिपेयर करने से हाथ खड़े कर लिए हैं। ठेकेदार ने अधिकारियों को जवाब दिया है कि वह आखिर सड़क क्यों बनवाए। उसका काम ठीक है। जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से ऐसा काम हुआ उनकी गलती वह क्यों भुगते।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग परेशान, अधिकारी एक दूसरे पर झाड़ रहे हैं पल्ला
सड़क धंसने के कारण ग्रोवर मार्केट के लोग व वहां से आने जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि वे इस मामले को लेकर वार्ड नंबर एक के पार्षद टीनू जैन को कह चुके हैं। निगम अधिकारियों को भी शिकायत दे चुके हैं मगर इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं।


करीब छह महीने पहले पार्षद के भाई ने बनाई थी सड़क
नगर निगम के अधिकारियों व दुकानदारों का कहना है कि करीब छह महीने पहले पार्षद टीनू जैन के ठेकेदार भाई ने इस सड़क का टेंडर लिया था। करीब पौने तीन लाख रुपये की लागत से यह सड़क इंटरलॉकिंग टाइलों से बनाई गई थी। दुकानदारों का आरोप है कि सड़क पर रोड़ा व अन्य सामग्री ठीक नहीं डाली गई। जिसके कारण बारिश में यह धंस गई।

जनस्वास्थ्य विभाग ही इस सड़क को रिपेयर करवाएगा। अधिकारी अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।
- अनिल, मोइल जेई, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed