{"_id":"6a9d14872e1c03e5cc014ae9","slug":"road-accident-in-hisar-speeding-car-claims-young-man-s-life-family-demands-compensation-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में सड़क दुर्घटना: तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान, परिजनों ने की मुआवजे की मांग; शव लेने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सड़क दुर्घटना: तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान, परिजनों ने की मुआवजे की मांग; शव लेने से किया इंकार
Sun, 06 Sep 2026 12:51 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:51 PM IST
सार
परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार चालक को गिरफ्तार करने में ढिलाई बरत रही है। उन्होंने कहा कि जब तक कार चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वे लाजपत राय के शव को स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के न्यू मॉडल टाउन निवासी 22 वर्षीय ऑटो चालक लाजपत राय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना 4 सितंबर को रात करीब 11:45 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने लाजपत राय की ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में लाजपत राय गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी 5 सितंबर को शाम 4:00 बजे मिली।
विज्ञापन
घायल लाजपत राय को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में गहरा शोक है। मृतक लाजपत राय ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद से कार चालक फरार है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार चालक को गिरफ्तार करने में ढिलाई बरत रही है। उन्होंने कहा कि जब तक कार चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वे लाजपत राय के शव को स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन