फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Resolve to make the country safe

Hisar News: देश को सुरक्षित, समृद्ध और स्वावलंबी बनाने का संकल्प

Mon, 30 Jun 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 30 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Resolve to make the country safe
हिसार में स्वदेशी सुरक्षा व स्वावलंबन अभियान समिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता। 
हिसार। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्थापित स्वदेशी सुरक्षा व स्वावलंबन अभियान समिति की ओर से अभियान का शंखनाद किया गया। मंडी रोड स्थित विवेकानंद भवन में बैठक करके विधिवत ढंग से स्वदेशी सुरक्षा व स्वावलंबन अभियान की शुरूआत की गई। मुख्य वक्ता विभाग संयोजक डॉ. संजीव शर्मा ने देश को आर्थिक रूप से सुरक्षित, समृद्ध और स्वावलंबी बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि अपने घर, परिवार व व्यापार में स्थानीय और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके साथ ही चाइनीज, तुर्की, अमेरिकी और अन्य विदेशी कंपनियों के उत्पादों के प्रयोग से बचना होगा। सोनिया ने स्वदेशी गीत गाकर स्वदेशी विचारधारा अपनाने की अलख जगाई और डॉ. अनिल कुमार ने मंच संचालन किया। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय स्वदेशी मेला प्रमुख अनिल गोयल ने स्वदेशी सुरक्षा व स्वावलंबन अभियान समिति के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता राकेश चराया ने की।
विज्ञापन

प्रांतीय स्वदेशी मेला प्रमुख अनिल गोयल ने बताया कि स्वदेशी सुरक्षा व स्वावलंबन अभियान के तहत घर-घर स्वदेशी की अलख जगाई जाएगी। 9 अगस्त को विदेशी कंपनी भारत छोड़ो विषय पर आधारित नुक्कड़ सभा व पर्दाफाश नाटक का मंचन किया जाएगा। 21 अगस्त से 21 सितंबर तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्वदेशी, स्वावलंबन व उद्यमिता को लेकर संगोष्ठी, प्रदर्शनी व प्रोत्साहन सम्मेलन किए जाएंगे। इस दौरान शशि लूथरा को स्वदेशी खेल प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर मोना जैन, स्नेहलता, सुमन ऐरन, सोनू गोयल, सतीश भुटानी, डॉ. कपिंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed