फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rescue operation was changed to get out farmer Jaipal who was buried inside well in Syahardwa village of Hisar

Hisar Rescue Operation: दो दिन बाद भी किसान जयपाल का सुराग नहीं, अब कुएं के चारों तरफ पचास फुट होगी खोदाई 

Tue, 24 May 2022 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 May 2022 12:05 PM IST
सार

सोमवार शाम साढ़े छह बजे कुएं के अंदर बार बार मिट्टी दरकने के कारण रेस्क्यू अभियान को रोक दिया गया था। रात साढ़े आठ बजे दोबारा काम शुरू हुआ। कुछ देर बाद बरसात के कारण फिर से काम रोकना पड़ा।

विज्ञापन
rescue operation was changed to get out farmer Jaipal who was buried inside well in Syahardwa village of Hisar
किसान को बचाने के लिए खोदाई जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार के स्याहड़वा गांव में कुएं के अंदर दबे किसान जयपाल को बाहर निकालने के लिए तीसरे दिन रेस्क्यू अभियान में बदलाव किया गया। कुएं के अंदर बार बार मिट्टी दरकने के कारण अब कुएं के चारों तरफ पचास पचास फुट तक मिट्टी को खोदा जा रहा है। कुएं के पास बने कमरे को गिरा दिया है। पास से गुजरने वाली नहर का कुछ हिस्सा भी खोदा जा रहा है। सेना और एनडीआरएफ की टीम मिलकर रेस्क्यू अभियान चला रही है।

विज्ञापन

बरसात के कारण बंद करना पड़ा

सोमवार शाम साढ़े छह बजे कुएं के अंदर बार बार मिट्टी दरकने के कारण रेस्क्यू अभियान को रोक दिया गया था। रात साढ़े आठ बजे दोबारा काम शुरू हुआ। कुछ देर बाद बरसात के कारण फिर से काम रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह चार पोकलेन की सहायता से नए प्लान के तहत काम शुरू किया गया। कुएं के पास बने कमरे को गिरा दिया। अब कुएं के चारों तरफ पचास पचास फुट की खुदाई की जाएगी। उसके बाद रैंप बनाकर कुंए के अंदर जाया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी नहीं पता किसी दिशा में फंसा हुआ है किसान

रेस्क्यू टीम कुएं के बेस से नीचे तक जा चुकी है। उसके बाद भी किसान जयपाल के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। क्योंकि बार बार मिट्टी दरक रही है। वहीं ग्रामीण आपस में चर्चा कर रहे है कि कुएं का धड़ अगर, गिर गया होगा तो जयपाल करीब तीस फुट और नीचे चला गया होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed