{"_id":"d317fdcf642cac4bf512102cf0bafbe4","slug":"republic-day-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य मंत्री कृष्ण कुमार ने फहराया तिरंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य मंत्री कृष्ण कुमार ने फहराया तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य मंत्री कृष्ण कुमार ने 67वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर
विज्ञापन
स्थानीय महाबीर स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस
मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच व कुशल
नेतृत्व में देश तरक्की की नई बुलन्दियों को छू रहा है।
वन रैंक, वन पैंशन योजना को लागू करके देश के सैनिकों का मान बढ़ाया है। बेटियों के संरक्षण, संवर्धन तथा शिक्षण के लिए देशव्यापी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत भी हरियाणा से ही हुई। इसी का परिणाम है कि आज हरियाणा में लिंगानुपात में अभूतपूर्व सुधार हो रहा है।
पिछले 10 वर्षों में पहली बार प्रदेश में 1000 लड़कों पर लड़कियों की संख्या 900 के आंकड़े को पार कर गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने नई हरियाणा खेल एवं शारीरिक फिटनेस नीति-2015 बनाकर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया है।
इस नीति के लागू होने से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरी के लिए किसी सिफारिश की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और मेरिट के आधार नौकरी स्वत: मिल जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने गणतंत्र दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इसके अलावा आपातकाल के दौरान जेल में भेजे गए लोगों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को एक लाख रुपयेे देने की घोषणा भी की। मंत्री ने इससे पूर्व शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजली भी दी।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक आईजी अनिल राव, उपायुक्त डॉ. चन्द्र शेखर खरे, पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी, अतिरिक्त उपायुक्त विजय कुमार, एसडीएम अशोक कुमार बंसल, सिटीएम सरजीत नैन, जीएम रोडवेज मनीष लोहान, बीजेपी के जिला महामंत्री सुजीत कुमार, प्रो. मंदीप मलिक, रवि सैनी, कृष्ण बिश्नोई सहित सभी विभागों के विभागध्यक्ष, अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।