फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Reports of 44 people from abroad are yet to come, two could not be trace

विदेश से आए 44 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी, दो नहीं हो पाए ट्रेस

Sun, 27 Dec 2020 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Reports of 44 people from abroad are yet to come, two could not be trace
जिले में नवंबर से दिसंबर माह तक विदेश से 44 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है, जो विभाग के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि रैपिड किट से हुई जांच में इन सभी लोगों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दो लोग अभी तक ट्रेस नहीं हो सके हैं। नोडल अधिकारी डॉ. रमेश पूनिया का कहना है कि ट्रेस न होने वाले लोगों को व्हाट्सएप कॉल भी की गई थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की। हमारे पास जो सूची आई थी, उसमें इनके नाम थे। अब यत पता लगाया जाएगा कि ये विदेश से आए हैै यहा नहीं। फिलहाल हमारी तरफ से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लुवास के सहायक प्रोफेसर व छह विद्यार्थी सहित 18 मिले संक्रमित
उधर शनिवार को जिले में लुवास के सहायक प्रोफेसर व छह विद्यार्थियों सहित 18 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी 16889 हो गया है। अब तक जिले के 16345 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं। अब केवल 231 एक्टिव केस है। ऐसे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 96.78 हो गया है।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल के अनुसार देर शाम को आई रिपोर्ट में हसनगढ़ निवासी 16 वर्षीय छात्र, उकलाना एरिया के 17 वर्षीय दो छात्र, एचएयू के न्यू कैंपस एरिया निवासी लुवास के सहायक प्रोफेसर, कैमरी रोड स्थित यादव कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय छात्रा, प्रेम नगर निवासी मजदूर और उसकी 13 वर्षीय बेटी, सातरोड़ खास निवासी घरेलू कामकाज करने वाली महिला और 20 वर्षीय बेटी शामिल हैं। इनमें तीन बुजुर्ग और खेदड़ प्लांट का एक्सईएन भी शामिल है। वहीं शनिवार को भी दो मरीज ऐसे मिले हैं, जिनका विभाग को कोई सुराग नहीं लगा है। अभी विभाग द्वारा इनकी तलाश की जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को भी दो अज्ञात संक्रमित मरीज मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed