{"_id":"5fe8cad38ebc3e3b865b42d8","slug":"report-of-41-people-returned-from-abroad-is-negative-three-still-remain-hisar-news-rtk588283426","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे 41 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, तीन की अभी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटे 41 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, तीन की अभी बाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विदेश से लौटे 41 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी तीन की रिपोर्ट आनी बाकी है। हाल ही में यह सभी लोग ब्रिटेन सहित अन्य देशों से हिसार आए थे। ऐसे में विभाग ने वायरस के नए स्ट्रेन के कारण इन सभी लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए थे।
उधर, अभी भी विदेश से लौटे दो लोग ट्रेस नहीं हो पाए हैं। हालांकि, विभाग द्वारा इन सभी की तलाश की जा रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल ने बताया कि विदेश से आए लोगों में से तीन की रिपोर्ट अभी नहीं आई है और बाकी सभी की निगेटिव है।
एक महिला सहित दो मरीजों की कोरोना से मौत
रविवार को एक महिला सहित दो मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। हालांकि पिछले छह दिन तक कोविड-19 से कोई मौत नहीं थी। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंताजनक विषय है। यह दोनों ही मृतक मरीज 40 वर्ष की उम्र के थे और गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर पर उपचाराधीन थे। इससे जिले में कोविड-19 मौत का आंकड़ा 315 हो गया है। जिले में 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी 16899 हो गया है। अब तक जिले के 16385 मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। अब केवल 199 एक्टिव केस हैं। ऐसे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 96.96 हो गया है।
विज्ञापन
यह संक्रमित मिले
सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल के अनुसार देर शाम को आई रिपोर्ट में आजाद नगर निवासी खिलाड़ी, डिफेंस कॉलोनी की 60 वर्षीय घरेलू कामकाज में करने वाली महिला, सेक्टर 1-4 एरिया निवासी फायर ऑफिसर, न्यू मॉडल टाउन निवासी 10 वर्षीय छात्रा, बरवाला की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल हैं। इसी के साथ दो बुजुर्ग व एक दुकानदार भी संक्रमित मिला है।
मृतकों की हिस्ट्री
विभाग के अनुसार 40 वर्षीय मृतक संक्रमित महिला मय्यड़ गांव की रहने वाली थी और 40 वर्षीय व्यक्ति ढाणी रायपुर का निवासी था। मृतक महिला मजदूरी करती थी और मृतक व्यक्ति किसान था। दोनों ही अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे। कोरोना के अलावा दोनों ही शुगर सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।