{"_id":"667b03d2c28c78d3ed0f9bc7","slug":"remaining-roads-of-sector-15-will-be-constructed-municipal-corporation-floats-tender-hisar-news-c-21-hsr1005-409338-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर 15 की बची सड़कों का किया जाएगा निर्माण, नगर निगम ने लगाया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर 15 की बची सड़कों का किया जाएगा निर्माण, नगर निगम ने लगाया टेंडर
विज्ञापन
सेक्टर 15 की एक सड़क से गुजरता साइकिल सवार।
हिसार। नगर निगम की तरफ से सेक्टर-15 की बची सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। इसे लेकर निगम की तरफ से टेंडर लगा दिया गया है, जो 3 जुलाई को खुलेगा। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 3.26 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले निगम ने सेक्टर की सड़कों का निर्माण करवाया था। इस दौरान कुछ सड़कें रह गई थीं। सेक्टरवासी इन सड़कों का निर्माण करवाने की भी मांग कर रहे थे। सेक्टरवासियों की मानें तो सेक्टर के 350 वर्ग गज के मकानों के सामने बनी सड़कों का निर्माण बाकी है। इन सड़कों के बनने से 206 घरों को फायदा होगा। इससे पहले वर्ष 2019 में इन सड़कों को बनाया गया था।
पुरानी को उखाड़ कर बनाई जाएगी नई सड़क
निगम की मानें तो पहले पुरानी सड़कों को उखाड़ा जाएगा। इसके बाद ही नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इससे सेक्टर की सड़कें पुराने लेवल पर ही बनेंगी, जिससे सेक्टर में बने पुराने मकान जिनका लेवल नीचा है उनको भी नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
अन्य सेक्टरों की सड़कों का भी किया जाएगा निर्माण
निगम बचे हुए सेक्टरों की सड़कों का निर्माण भी करवाएगा। हालांकि अभी सेक्टर 13 व 14 की सड़कों का निर्माण करवाया है। जल्द ही बचे हुए सेक्टरों के भी टेंडर लगाए जाएंगे। संभावना है कि अक्तूबर से पहले इन सभी का निर्माण करवाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- सेक्टर 15 की सड़कों का टेंडर लगाया है, जो 3 जुलाई को खोला जाएगा।
-संदीप धुंधवाल, एक्सईएन, नगर निगम
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- सेक्टर की कुछ सड़कें बची हुई हैं। अगर इनका निर्माण हो जाता है तो सेक्टरवासियों को काफी फायदा होगा। मगर अब मानसून भी शुरू हो रहा है तो अधिकारी इस बात का भी ध्यान रखें।
-योगराज गर्ग, रेजिडेंट्स डेमोक्रेटिक वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 15 ए