{"_id":"663147557f5a08aecc00cfe4","slug":"released-some-water-in-balsamand-canal-for-citys-water-bodies-hisar-news-c-21-hsr1005-372110-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शहर के जलघरों के लिए बालसमंद नहर में थोड़ा पानी छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शहर के जलघरों के लिए बालसमंद नहर में थोड़ा पानी छोड़ा
विज्ञापन
बालसमंद नहर में आया पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर के जलघरों के लिए बालसमंद नहर में थोड़ा पानी छोड़ा गया है। नहर में पानी आने के साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग व एचएसवीपी ने अपने जलघरों के वाटर टैंकों को भरना शुरू कर दिया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो नहरबंदी खत्म होने पर 7 मई को नहर में पूरा पानी आएगा।
बता दें कि 6 से 20 अप्रैल तक नहरबंदी लागू रही थी। 20 अप्रैल तक शहर के सभी जलघरों में दो से तीन दिन का पानी ही बचा था। नहरबंदी खत्म होने के बाद सातरोड नहर में पूरा पानी आ गया, लेकिन 16 दिन की नहरबंदी वाला सिस्टम होने के कारण बालसमंद नहर में पानी नहीं आया। हालांकि सिंचाई विभाग ने खाली पड़े टैंकों को भरने के लिए नहर में थोड़ा पानी छोड़ दिया था, लेकिन उससे टैंक पूरे नहीं भर सके। अब फिर से सिंचाई विभाग ने बालसमंद नहर में सोमवार को कुछ पानी छोड़ दिया। सिंचाई विभाग का कहना है कि आसपास के एरिया से बचे हुए पानी को बालसमंद नहर में छोड़ा गया है ताकि इससे जुड़े शहर के जलघरों को कुछ पानी मिल सके।
इन जलघरों को मिलेगा पानी
बालसमंद नहर में पानी आने से जनस्वास्थ्य विभाग के आजाद नगर व कैमरी रोड और एचएसवीपी के तोशाम रोड जलघर को पानी मिलेगा। लंबी नहरबंदी होने के कारण इन जलघरों में काफी कम पानी बचा हुआ है। आजाद नगर व कैमरी रोड जलघर में ट्यूबवेल का पानी मिलाकर घरों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है।