{"_id":"67a11aa7b0a57897a500a679","slug":"registry-stuck-due-to-the-collective-leave-of-tehsildars-hisar-news-c-21-hsr1020-558541-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तहसीलदारों के सामूहिक अवकाश से अटकीं रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तहसीलदारों के सामूहिक अवकाश से अटकीं रजिस्ट्री
Tue, 04 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
हिसार। औद्योगिक प्लॉट की नीलामी के आरोप में बड़खल तहसीलदार पर ठगी की एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को प्रदेश भर के तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर चले गए।
इसके चलते हिसार में सोमवार को किसी भी तहसील में रजिस्ट्री नहीं हो सकी। रजिस्ट्री व अन्य कार्याें के लिए आए लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। तहसील कार्यालय में दिन भर सन्नाटा सा पसरा रहा।
औद्योगिक प्लॉट की नीलामी के आरोप में बड़खल तहसीलदार नेहा सारन पर पिछले सप्ताह एफआईआर दर्ज की गई थी। इस पर प्रदेश भर के तहसीलदारों ने विरोध का फैसला लिया था। इसी के तहत सोमवार को सामूहिक अवकाश पर चले गए। तहसीलदारों के ड्यूटी पर नहीं आने से तहसीलों में एक भी रजिस्ट्री नहीं की जा सकी। दोपहर 12 बजे ही तहसील परिसर में पूरी तरह से सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन
रोजाना 600 रजिस्ट्री : हिसार जिले में 9 तहसील -सब तहसील हैं। इन तहसीलों के लिए रोजाना 600 टोकन जारी किए जाते हैं, जिससे 600 रजिस्ट्री होती हैं। रजिस्ट्री कराने के लिए आवेदकों को पहले पंजीकरण कर टोकन लेना होता है। टोकन वाले व्यक्ति को ही रजिस्ट्री के लिए बुलाया जाता है।