{"_id":"66c633ec8105e4a0210617b1","slug":"registration-for-gate-will-start-from-24th-august-and-will-continue-till-26th-september-hisar-news-c-21-hsr1020-447041-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 24 अगस्त से शुरू होंगे गेट के लिए पंजीकरण, 26 सितंबर तक चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 24 अगस्त से शुरू होंगे गेट के लिए पंजीकरण, 26 सितंबर तक चलेंगे
विज्ञापन
हिसार। आईआईटी रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 की सूचना विवरणिका जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होगी जो बिना लेट फीस के साथ 26 सितंबर तक जारी रहेगी।
परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को होगी। गेट परीक्षा आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और गेट के स्कोर स्वीकार करने वाले विभिन्न संस्थानों में एमई और एमटेक में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ रहे छात्र गेट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण के लिए विद्यार्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट gate.jitr.ac.in पर भरा जा सकेगा। गेट का आयोजन देशभर के 8 जोन में निर्धारित केंद्रों पर कराया जाएगा। 2024 में यह परीक्षा फरवरी में ली गई थी और इसका परिणाम मार्च में जारी किया गया था।
विज्ञापन
गेट केवल इंग्लिश माध्यम में ही होगी। प्रत्येक पेपर कुल 100 अंक का होगा। इसके मुताबिक गेट केमिस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी (सीएस) जैसे अन्य 30 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। इंस्टीट्यूट के नियमों के मुताबिक एक छात्र केवल दो विषयों में ही परीक्षा दे सकता है। इसके अलावा एक छात्र केवल एक ही एप्लीकेशन फॉर्म भर सकता है। दूसरे पेपर की जानकारी भी छात्र को एक ही एप्लीकेशन फॉर्म में भरनी होगी। जानकारी के मुताबिक यदि किसी छात्र ने ज्यादा एप्लीकेशन फॉर्म भरे होंगे, तो केवल एक ही फॉर्म का चयन किया जाएगा। बाकी सभी फॉर्म को अस्वीकार कर दिया जाएगा साथ ही फीस भी रिफंड नहीं की जाएगी।
जीए के होंगे 15 अंक
परीक्षा में जनरल एप्टीट्यूड (जीए) के 15 और चयन विषय से 85 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। पेपर में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (एमसीक्यू), मल्टीपल सिलेक्ट क्वेश्चन (एमएसक्यू) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप क्वेश्चन (एनएटी) पैटर्न में प्रश्न होंगे। मल्टीपल चॉइस सेक्शन में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक एक अंक के एमसीक्यू प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। 2 अंक वाले प्रत्येक एमसीक्यू प्रश्न का गलत उत्तर देने पर दो तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। मल्टीपल सेलेक्ट प्रश्न (एमसीक्यू) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (एमसीक्यू) प्रश्नों का गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।