{"_id":"6577f24f7b600bd38a06898d","slug":"reflector-tape-will-shine-instead-of-white-stripes-on-the-highway-hisar-news-c-21-hsr1020-277340-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हाईवे पर सफेद पट्टी की जगह चमकेगी रिफलेक्टर टेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हाईवे पर सफेद पट्टी की जगह चमकेगी रिफलेक्टर टेप
Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
हांसी। अब हाईवे पर पीली या सफेद रंग की पट्टी के बजाय रिफलेक्टर टेप लगी हुई नजर आएगी। लोकनिर्माण विभाग ने वाहन चालकों के लिए कोहरे में मदद के तौर पर लगाया है। विभाग की ओर से इसका प्रयोग किया जा रहा है। सफल होने पर अन्य मार्गों पर भी इस रिफलेक्टर टेप को लगाया जाएगा।
अब तक हाईवे पर सफेद रंग की पट्टी लगी हुई नजर आती थी। इस बार लोकनिर्माण विभाग ने सड़कों के बीच व किनारे पर रिफलेक्टर टेप लगाई है। यह टेप अक्सर वाहनों के पीछे लगी होती है। जो कि किसी वाहन की रोशनी पड़ने पर चमकती हैं। अब सड़कों पर लगी यह टेप रोशनी में चमकेगी। जिससे वाहन चालकों को कोहरे के समय मदद मिलेगी। इससे हादसा होने की संभावना भी कम रहेगी। लोकनिर्माण विभाग की ओर से यह एक नए तरह का प्रयोग है। विभाग का मानना है कि अभी तक कहीं पर भी इस तरह की टेप नहीं लगाई गई है। प्रयोग सफल रहता है तो इसको अन्य मुख्य मार्गों पर भी लगाया जाएगा। फिलहाल इसे शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर लगाया गया है। भाईजी होटल से हिसार रोड पर कैंची चौक तक व लघु सचिवालय से दिल्ली रोड तक इसे लगवाया गया है। यहां पर पहले सफेद रंग की पट्टी लगी हुई थी। जिसके बाद विभाग ने इस बार रिफलेक्टर पट्टी लगाई है।
यह होगा फायदा
रिफलेक्टर टेप पर रोशनी पड़ने से टेप चमकेंगी। जिससे वाहन चालकों को सड़क की चौड़ाई का आभास हो जाएगा व पता लगेगा कि वह तय सीमा से बाहर है या अंदर है। वहीं इससे दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकेगा। कोहरे के अलावा अन्य दिनों में रात में भी मदद मिलेगी। बता दें कि अक्सर रात के समय में सड़क हादसे होते हैं।
विज्ञापन
हाईवे पर सड़क के दोनों तरफ रिफलेक्टर पट्टी लगाई गई है। हमने यह नया प्रयोग किया है। सफल रहा तो इसे अन्य मार्गों पर भी इसे लगाएंगे। इससे वाहन चालकों को कोहरे में काफी मदद मिलेगी।- अनिल नरवाल, एक्सईन, लोकनिर्माण विभाग