फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Record 55 dengue patients found in one day, SDP machine operational after one year

एक दिन में रिकॉर्ड 55 डेंगू मरीज मिले, एक साल बाद एसडीपी मशीन चालू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Record 55 dengue patients found in one day, SDP machine operational after one year
हिसार। जिले में डेंगू बेकाबू हो गया है। बुधवार को रिकॉर्ड 55 नए मरीज सामने आए। जिले में इस साल मरीजों का आंकड़ा 563 पहुंच चुका है। हालांकि जिला मलेरिया विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, राहत की बात है कि नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में एक साल बाद सिंगल डॉनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) मशीन चालू हो गई है। बुधवार को मशीन से एक यूनिट एसडीपी तैयार कर अस्पताल में भर्ती मरीज को चढ़ाई गई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि बुधवार को 55 नए मामले सामने आए हैं। उनका कहना है कि शहर के कई क्षेत्रों और गांवों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलभराव होने से डेंगू का लारवा पनप रहा है। उन पर अंकुश लगाने के लिए कर्मचारी जमा पानी में दवा का छिड़काव कर रहे हैं। इसके साथ-साथ टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं। अगर आसपास पानी जमा है तो उसमें काला तेल डाल दें ताकि लारवा खत्म हो सके।
विज्ञापन

यहां मिले नए मरीज : आजाद नगर, सेक्टर-14, सेक्टर-15, सेक्टर-33, मिलगेट एरिया, शिव नगर, ऋषि नगर, सेक्टर=13, जवाहर नगर, न्योली कलां, लुदास, विद्या नगर, श्यामसुख, मॉडल टाउन, नागोरी गेट, जिंदल कॉलोनी, शिव कॉलोनी, न्यू मॉडल टाउन, सातरोड़, सेक्टर 16-17, अर्बन एस्टेट और किनाला गांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में रखी हुई सिंगल डॉनर प्लेटलेट्स मशीन को शुरू किया गया है। अब मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए निजी लैब नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल के फिजिशियन द्वारा मरीज को डेंगू की पुष्टि होने पर अस्पताल में भर्ती कर निशुल्क प्लेटलेट्स दी जाएगी। अगर, और कोई मरीज प्लेटलेट्स लेता है तो उसे सरकारी रेट 8500 रुपये देने होंगे। बुधवार को अस्पताल में भर्ती मरीज को एक यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाई गई है। इस यूनिट से मरीज की 20-25 हजार प्लेटलेट्स बढ़ जाएगी।
- डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed