फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Reading of pillars from rebound hammer test machine, will know how safe the building is

रिबाउंड हैमर टेस्ट मशीन से पिलरों की ली रीडिंग, पता चलेगा भवन कितना सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Reading of pillars from rebound hammer test machine, will know how safe the building is
हिसार। राम चाट भंडार (आरसीबी) अग्निकांड मामले में अदालत के आदेश के अनुसार बीएंडआर के एक्सईएन ने शुक्रवार को रेस्टोरेंट के भवन की संरचना स्थिरता रिपोर्ट तैयार करने के लिए अलग-अलग सैंपल लिए। इस दौरान एक्सईएन रजनीश ने रिबाउंड हैमर टेस्ट मशीन से भवन के पिलरों की रीडिंग ली। इस टेस्ट से यह पता चल सकेगा कि यह भवन इस्तेमाल करने के लिए कितना सुरक्षित है। इसके अलावा भवन मालिक की तरफ से तोड़े गए लेंटर की क्रंकीट के भी सैंपल लिए गए। इन सैंपल की रिपोर्ट एक सप्ताह में आएगी। उधर, इस मामले में शनिवार को जज शिफा की अदालत में सुनवाई होगी। इसी सुनवाई में बीएंडआर यह रिपोर्ट अदालत के सामने पेश करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि आरसीबी मालिक की तरफ से निगम के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर 29 अप्रैल को सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरसीबी मालिक ने नगर निगम की भवन संरचना स्थिरता रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए उसे मानने से मना कर दिया था। इस पर अदालत ने बीएंडआर को भवन संरचना स्थिरता रिपोर्ट तैयार कर 5 मई को होने वाली सुनवाई में पेश करने को कहा था। साथ ही दोनों पक्षों से भवन के साथ कोई छेड़छाड़ न करने को भी कहा था। बावजूद इसके रेस्टोरेंट मालिक आदेशों की अवहेलना कर निर्माण कार्य करवा रहा था। इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने अदालत में रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर दी थी। 5 मई की सुनवाई में बीएंडआर के अधिकारी भवन संरचना स्थिरता रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सके थे। अधिकारी ने रिपोर्ट के लिए अदालत से एक और दिन का समय मांगा था।
विज्ञापन

भवन की चार मंजिलों से ली रीडिंग
इस दौरान रिबाउंड हैमर टेस्ट मशीन से ग्राउंड, फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड फ्लोर के पिलरों की रीडिंग ली। अधिकारियों के अनुसार रेस्टोरेंट मालिक थर्ड फ्लोर को लगभग तोड़ चुका है, फिर भी वहां से रीडिंग ली गई। यह फ्लोर कमजोर भी मिला है। अधिकारियों के अनुसार किसी पिलर की मजबूती जांचने के लिए इस मशीन से अलग-अलग 16 रीडिंग ली जाती है और फिर उनका औसत निकाला जाता है। उस औसत से ही यह पता चलता है कि उक्त पिलर (कॉलम) कितना मजबूत है। रीडिंग लेने का काम शाम 4 बजे शुरू किया गया था, जो शाम 7 बजे पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 से ज्यादा फोटो लिए : मौके से रीडिंग व सैंपल लेने संबंधी 50 से ज्याद फोटो लिए गए। ये फोटो भवन संरचना स्थिरता रिपोर्ट के साथ लगाए जाएंगे। इसके अलावा सभी रीडिंग पिलरों के ऊपर भी लिखी गई है। साथ ही अधिकारी के साइन भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed