{"_id":"577d4e314f1c1be42f7f9d14","slug":"ration-dipo-be-alert-10-teams-select-raqid-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की दाल हजम करने वाले डिपो धारक सावधान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की दाल हजम करने वाले डिपो धारक सावधान...
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के आरोपों के बाद खाद्य मंत्री ने यह निर्देश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाल रोटी योजना के तहत मिलने वाली दाल गरीबों तक न पहुंचने का मामला सामने आने के बाद एसडीएम के नेतृत्व में दस टीमों का गठन किया है। यह टीम जिले के सभी 722 डिपो की जांच कर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देंगी। हर एक टीम में खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग का एक इंस्पेक्टर भी शामिल रहेगा।
विज्ञापन
मई-जून महीने में प्रदेश सरकार की ओर से दाल रोटी योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए चना दाल आवंटित की गई थी, जिसमें बडी संख्या में गरीबों तक दाल न पहुंचने का मामला सामने आया था। इसके बाद मुख्यालय की ओर से सभी जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों को जांच के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
जिले के खाद्य विभाग ने जिले के 67 डिपो की जांच की गई थी। जांच के दौरान राशन कार्ड धारकों ने कहीं पर 8 किलो प्रति कार्ड दाल का वितरण बताया गया तो कहीं पर 6 किलो प्रति कार्ड दाल बांटी गई बताई थी। सरकार की ओर से हर एक कार्ड धारक को 15 किलोग्राम दाल जारी की गई थी। जांच के दौरान 10 डिपो पर अनियमितताएं पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इनमें 4 डिपो हिसार के और 6 डिपो हांसी के थे। इन सभी डिपो धारकों की राशन सप्लाई तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया था। बाजार में 85 रुपये किलोग्राम के भाव से मिलने वाली चना दाल डिपो के जरिए 20 रुपये प्रति किलो उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन
हर डिपो की होगी जांच
शिकायतों के बाद जिले भर के सभी 722 डिपो की जांच करने का निर्णय लिया गया है। एसडीएम अशोक बंसल को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। इस जांच के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के डिपो की जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई है।
दस अधिकारियों की निगरानी में जाएंगी टीम
हिसार में वार्ड 1 से 6 तक के लिए तहसीलदार हिसार के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक टेकचंद जांच करेंगे। वार्ड 7 से 12 तक के लिए क्षेत्रीय प्रर्वतन अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक बिरमा देवी, वार्ड नंबर 13 से 18 तक के लिए जिला प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक कृष्ण कुमार, वार्ड 19 से 24 तक के लिए मार्केट कमेटी सचिव के नेतृत्व में खाद्य उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, वार्ड 25 से 31 तक के लिए नगर निगम सचिव के नेतृत्व में खाद्य उपनिरीक्षक प्रताप जांच करेंगे। जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है।
जांच टीमों का गठन कर दिया है। प्रत्येक जांच टीम के साथ खाद्य विभाग का अधिकारी भी रहेगा। जो जांच अधिकारी को डिपो की लोकेशन सहित रिकॉर्ड की जानकारी देगा। सभी टीम रिपोर्ट एसडीएम के जरिए भेजेंगी।
- सुभाष सिहाग, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हिसार