फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rape of a woman on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rape of a woman on the pretext of marriage
हिसार। जिले के एक गांव निवासी हाल हिसार निवासी एक महिला ने अन्य गांव निवासी एक युवक पर उससे दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पीड़िता ने अर्बन एस्टेट थाने में दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी। दो वर्ष से पति से अनबन के कारण वह शहर में ही पति से अलग रह रही है। इस बीच वह शहर के एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी लग गई। वहां उसी अस्पताल में काम करने वाले चिकित्सक के गाड़ी चालक से उसकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि आरोपी युवक उसके घर आने-जाने लगा और उससे शादी का झांसा देकर करीब दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने युवक को उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed