फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rape

सौतेले पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, केस दर्ज

Fri, 09 Aug 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
rape
जिले के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग से उसके सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी मां को उसके सौतेले पिता की हरकतों के बारे में बताया, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब पीड़िता ने अपनी आपबीती अपनी कक्षा इंचार्ज को बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की चार साल पहले मौत हो गई थी। पिछले साल उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। तब वे तीनों भाई-बहन और उस व्यक्ति के बच्चे एक घर में रह रहे हैं। 16-17 जुलाई को उसकी मां काम पर गई हुई थी। उस दिन स्कूल से लौटने के बाद वह खाना खाकर सो गई। उसके भाई-बहन भी सो चुके थे। उस दौरान उसके सौतेले पिता ने उसे अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद जब भी वह अकेली होती तो उसके साथ दुष्कर्म करता। उसने यह बातें अपनी शिक्षिका को बताई और उसने स्कूल प्रिंसिपल को बताई। इसके बाद स्कूल में बच्ची की मां को बुलाया गया और उन्हें ये सारी बातें बताईं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी मां की दूसरी शादी के तीन माह बाद से ही आरोपी गंदी हरकतें करने लगा था और उसने अपनी मां को यह बातें बताई थीं, लेकिन उसे अनसुना कर दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जांचकर्ता एसआई सुशीला देवी के अनुसार शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)एन, 354(ए)(आई) और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed