फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rao Tularam's Martyrdom Day observed outside South Haryana for the first time; a roundabout and a 41-foot-tall statue were unveiled.

Hisar News: दक्षिण हरियाणा से बाहर पहली बार राव तुलाराम का शहीदी दिवस मनाया, चौक और 41 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

Thu, 24 Sep 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 24 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rao Tularam's Martyrdom Day observed outside South Haryana for the first time; a roundabout and a 41-foot-tall statue were unveiled.
हांसी दिल्ली रोड पर शहीद राव तुलाराम चौक पर प्रतिमा का अनावरण करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत
हांसी। शहीद राव तुलाराम का शहीदी दिवस पहली बार दक्षिण हरियाणा से बाहर बुधवार को हांसी में मनाया गया। दिल्ली रोड टी-पॉइंट पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि नवनिर्मित शहीद राव तुलाराम चौक और उनकी करीब 41 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने 36 बिरादरी को एकता का संदेश देते कहा कि एकजुटता में ही ताकत है और कोई भी बड़ी या राजनीतिक लड़ाई एकजुट होकर ही जीती जा सकती है। हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने के पीछे भी जनता की यही एकजुटता महत्वपूर्ण रही है।
विज्ञापन


राव इंद्रजीत सिंह ने हांसी के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई देते हुए घोषणा की कि अब अगला कार्यक्रम हिसार में होगा। शहीदी दिवस की छुट्टी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज उन लोगों को भी याद करना चाहिए जिन्होंने इस छुट्टी को रद्द किया था और उन्हें भी जिन्होंने इसे दोबारा बहाल किया। यह दिन केवल किसी एक व्यक्ति या किसी एक समाज तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी विधायक विनोद भयाना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में सांसद धर्मवीर सिंह, विधायक विमला चौधरी, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी और यादव सभा के पदाधिकारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।
रूस के राजदूत से मुलाकात का सुनाया किस्सा :
केंद्रीय मंत्री ने प्रतिमा अनावरण समारोह में राव तुलाराम के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रहे प्रभाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में जब वह विदेश राज्य मंत्री बने थे उस समय रूस के एक राजदूत ने उनसे मुलाकात का समय मांगा। मुलाकात हुई तो राजदूत ने राव तुलाराम से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेजों का उल्लेख किया। राजदूत रूस की लाइब्रेरी से राव तुलाराम से संबंधित एक पत्र लेकर आए थे।
स्वास्थ्य मंत्री बोलीं- स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथाएं युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत
विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि अमर शहीद राव तुलाराम जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथाएं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि 1857 की क्रांति के दौरान नसीबपुर के संघर्ष में लगभग 5,000 देशभक्तों ने शहादत दी थी। आरती राव ने हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने के प्रयासों के लिए विधायक विनोद भयाना की सराहना की।

भविष्य में क्या होगा इसके लिए पार्टी के निर्णय का करना होगा इंतजार : राव इंद्रजीत सिंह

हांसी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बेटी आरती राव पहली बार विधायक बनी हैं और पहली बार पार्टी ने उन्हें मंत्री की जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री का चयन पार्टी नेतृत्व करता है। भविष्य में क्या होगा इसके लिए पार्टी के निर्णय का इंतजार करना होगा। केंद्रीय मंत्री बुधवार को हांसी में शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को लेकर दीपेंद्र हुड्डा की ओर से लगाए आरोप पर कहा कि इस सवाल का जवाब किसी और दिन पूछा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed