फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rampura neighborhood spruced up after removing garbage dump; premises to be adorned with greenery now.

Hisar News: जीवीपी हटाकर संवारा रामपुरा मोहल्ला, अब हरियाली से सजेगा परिसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rampura neighborhood spruced up after removing garbage dump; premises to be adorned with greenery now.
नगर निगम ने जीवीपी प्वाइंट खत्म कर बदला स्वरूप,अब ऐसा नहर आएगा।
हिसार। रामपुरा मोहल्ला स्थित गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) को हटाकर नगर निगम ने उसका सौंदर्यीकरण किया है। अब यहां कचरे की जगह सजावटी पौधे नजर आएंगे। नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाना है। इस दौरान पार्षद ज्योति वर्मा, एएसआई विजेता, ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन के सदस्य तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण के तहत जीवीपी स्थल के चारों ओर मजबूत फेंसिंग लगाई गई, ताकि भविष्य में यहां दोबारा कचरा न डाला जा सके। परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए गमलों में विभिन्न प्रकार के सजावटी पौधे लगाए गए। नगर निगम की टीम ने आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने की अपील की।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि ऐसे प्रयासों से शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। स्थानीय लोगों ने भी नगर निगम और ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed