फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Baba Palenath, the priest of Nangthala Gogamedi Dham, has attained Mahasamadhi.

Hisar News: नंगथला गोगामेड़ी धाम के पुजारी बाबा पालेनाथ ब्रह्मलीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Baba Palenath, the priest of Nangthala Gogamedi Dham, has attained Mahasamadhi.
ऐतिहासिक गोगामेड़ी धाम नंगथला में ब्रह्मलीन बाबा पालेनाथ को समाधि देते संत महात्मा व ग्रामीण।
अग्रोहा। नंगथला स्थित प्रसिद्ध गोगामेड़ी धाम के मुख्य पुजारी बाबा पालेनाथ का मंगलवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके ब्रह्मलीन होने की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

बाबा पालेनाथ 25 वर्षों से अधिक समय से धाम में सेवा कर रहे थे और भगवान भोलेनाथ, गुरु गोरखनाथ तथा जाहरवीर श्री गोगा जी महाराज की पूजा-अर्चना से जुड़े थे। क्षेत्र में उनके प्रति विशेष श्रद्धा थी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण और श्रद्धालु धाम पहुंचे तथा पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

धाम परिसर में संत परंपरा के अनुसार दी समाधि
बाबा पालेनाथ को मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे धाम परिसर में संत परंपरा के अनुसार समाधि दी गई। इस दौरान विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार हुआ। क्षेत्र के विभिन्न डेरों और अखाड़ों से संत-महात्मा भी पहुंचे। संत समाज और ग्रामीणों ने उनके निधन को धार्मिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed