चार हजार रामपाल समर्थकों ने रेलवे स्टेशन को बनाया आशियाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों तक रामपाल की पेशी के चलते सोमवार को करीब 4 हजार रामपाल समर्थकों ने स्टेशन को ही अपना घर बना लिया है। इतनी अधिक संख्या में रामपाल समर्थकों के स्टेशन पर रुकने के कारण स्टेशन पर भारी अव्यवस्था फैली रही। लगातार दो दिन पेशी के चलते अधिकांश समर्थक रेलवे स्टेशन पर ही मौजूद रहेंगे। रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के कार्यालयों के आगे, रेलवे प्लेटफार्म, टिकट काउंटरों सहित सभी जगह रामपाल समर्थकों ने डेरा डाला हुआ है। इसके चलते आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामपाल समर्थकों को स्टेशन पर रोकनेे के लिए पुलिस कर्मियों को रेलवे स्टेशन भेजा गया है। जिन्होंने रेलवे स्टेशन के दोनों गेट से रामपाल समर्थकों को बाहर नहीं निकलने दिया गया।
आम यात्रियों को हो रही परेशानी
रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 12 हजार के करीब यात्री सफर करने आते हैं। लेकिन रामपाल समर्थकों के स्टेशन पर पहुंचने के कारण इन यात्रियों को टिकट लेने से लेकर सफर करने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
रामपाल समर्थकों के चलते स्टेशन पर अव्यवस्था फैली हुई है। पुलिस प्रशासन द्वारा हर बार स्टेशन पर ही इन्हें रोका जाता है। इस कारण आम यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
- निहाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन हिसार