{"_id":"6a8b39ca3cbc70085103215e","slug":"ramesh-the-prime-accused-in-the-jeevan-murder-case-and-carrying-a-reward-of-50000-arrested-in-gujarat-hisar-news-c-21-hsr1005-936810-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीवन हत्याकांड में मुख्यारोपी 50 हजार का इनामी रमेश गुजरात से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीवन हत्याकांड में मुख्यारोपी 50 हजार का इनामी रमेश गुजरात से गिरफ्तार
विज्ञापन
रमेश, मुख्य आरोपी
हिसार। बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी सूर्य नगर निवासी रमेश अत्री को पुलिस, सीआईए व एसटीएफ ने वारदात के 20वें दिन रविवार को गुजरात के जूनागढ़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में लिप्त मोलड़ सहित दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया है। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हिसार लाने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले पुलिस नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने रमेश अत्री की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिसार लाया जा रहा है। आरोपी इतने दिन कहां-कहां रहे। इस बारे में उन्हें यहां लाकर पूछताछ करने पर ही जानकारी मिल पाएगी। 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े चार बजे सूर्य नगर निवासी और डेयरी संचालक जीवन कुंडू की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। एचटीएम थाना पुलिस ने मामले में रमेश व मोलड़ के अलावा 15 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। परिजनों ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार 14 दिन तक आंदोलन किया। खाप पंचायतों, किसान संगठनों व कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। सीएम के साथ 16 अगस्त को वार्ता के बाद परिजनों ने आंदोलन खत्म करने व 18 अगस्त को जीवन का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की थी।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर पत्नी बोलीं-आरोपी को देखने के बाद ही होगा विश्वास
जीवन कुंडू की सोमवार को तेरहवीं है। यह रस्म तृक गांव किनाला में पूरी की जाएगी। आरोपी रमेश की गिरफ्तारी पर जीवन की पत्नी रमन का कहना है कि आरोपी को देखने के बाद ही उसे विश्वास होगा कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रमन ने कहा कि जीवन को न्याय के लिए उन्होंने बड़ा संघर्ष किया है। आम लोगों ने उनका बढ़ चढ़कर साथ दिया। पिछले कुछ समय में मैंने और मेरे परिवार ने जो तकलीफें झेलीं हैं उन्हें बयां नहीं किया जा सकता। परिजनों की मांग और सरकार के वादे के अनुसार जीवन के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी है। यह नौकरी रमन को दी जाएगी। संभावना है कि उसे एचएयू में नौकरी मिल सकती है। कुंडू खाप के प्रदेशाध्यक्ष रामफल कुंडू ने बताया कि नौकरी को लेकर लगातार मुख्यमंत्री से संपर्क किया जा रहा है। मुआवजे की राशि भी परिवार को जल्द ही दे दी जाएगी।