फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ram Barat procession was carried out with fireworks and band music, and flowers were showered

Hisar News: आतिशबाजी और बैंड-बाजों के साथ निकली राम बरात, फूल बरसाए

Sat, 27 Sep 2025 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 27 Sep 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Ram Barat procession was carried out with fireworks and band music, and flowers were showered
हिसार। श्री रामलीला कमेटी कटला की ओर से निकाली गई राम बरात में घोड़ी पर सवार राम, लक्ष्मण, भरत

विज्ञापन
हिसार। श्री रामलीला कमेटी कटला की ओर से शुक्रवार को आतिशबाजी के साथ राम बरात निकाली गई। शाम को अग्रसेन भवन से बैंड-बाजों के साथ रवाना हुई बरात में घोड़ी पर राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न सवार थे। जगह-जगह राम बरात का स्वागत किया गया और फूल बरसाए गए। राम बारात में मुख्यातिथि के रूप में नलवा से भाजपा के विधायक रणधीर पनिहार और आदमपुर से कांग्रेस के विधायक चंद्रप्रकाश पहुंचे। राम बरात राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट, डोगरान मोहल्ला, गांधी चौक सहित अन्य बाजारों से होते हुए वापस पहुंची। इस दौरान खूब पटाखे फोड़े गए। बरात के साथ अन्य देवी-देवताओं की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

----------------------
पहली बार दिखाया हनुमान जन्म, दर्शकों ने बजाईं खूब तालियां
हिसार। पुराना गवर्नमेंट कॉलेज में चल रही रामलीला में राम विवाह और हनुमान जन्म का मंचन दिखाया गया। लीला में दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र के साथ मिथिला पधारने पर राजा जनक ने अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार शिव-धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने वाले को अपनी पुत्री सीता का विवाह करने का वचन दिया। भगवान राम ने धनुष को उठाकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ाई और उसे तोड़ दिया। इसके बाद जानकी का वरण किया। वहीं, हनुमान जन्म में दिखाया गया कि अयोध्या के राजा दशरथ पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कर रहे थे। यज्ञ के बाद मिली खीर का कुछ भाग पवन देवता ने ले लिया और अंजना के पास पहुंचा दिया। अंजना ने उस खीर को शिवजी का प्रसाद समझकर ग्रहण कर लिया। वहीं, हनुमान जन्म पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। श्री रामलीला कमेटी कटला के प्रशासक एनके गोयल ने बताया कि शनिवार को लीला में राम वनगवन, केवट पर कृपा, भरत चित्रकुट में भगवान राम से मिलन का मंचन दिखाया जाएगा। इस मौके पर समिति की ओर से आए हुए मेहमानों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर वीरभान बंसल, सज्जन गुप्ता, सुरेंद्र लाहौरिया, विनोद गुप्ता, रमेश लोहिया, ऋषिराज बुडाकिया, विनोद कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed