{"_id":"5713ea574f1c1b0f3510fdc8","slug":"rakhigadhi-examine-dc-hindi-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने राखी गढ़ी का किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने राखी गढ़ी का किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने राखी गढ़ी का किया निरीक्षण
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने गांव राखी गढ़ी का दौरा कर पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई का निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने खुदाई से प्राप्त अवशेषों की जानकारी प्राप्त की और हड़प्पा सभ्यता के प्राप्त अवशेषों को देखा। उल्लेखनीय है कि इस गांव में काफी दिनों से खुदाई का कार्य जारी है और खुदाई के दौरान प्राप्त अवशेषों को संजोने के लिए एक म्यूजियम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे क्षेत्र में एक ऐसा स्थल है, जिसका प्राचीन सभ्यता से संबंध है। इस क्षेत्र को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी डा. रजनी खरे, नायब तहसीलदार बौद्धराज, बीडीपीओ ओमप्रकाश शर्मा, शीशपाल चालिया कैंप सहायक इंचार्ज, योगेश कुमार, पूना यूनिवर्सिटी से अरविंद सीना, नागराज राव, विनीत गवारे, अर्जुन, प्रतीक चक्रवर्ती, फनेस सोसो बाबू, अलोरा, अमृता, प्रवीण, किम, गांव राखी खास के सरपंच जगदीश चंद्र, राखी शाहपुर के सरपंच राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन