{"_id":"6424426ec5cae0019e05df34","slug":"rakesh-tikait-reached-the-dharna-of-the-villagers-of-talwandi-rana-in-hisar-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: तलवंडी राणा के धरने पर पहुंचे राकेश टिकैत, बोले- तानाशाही से जनता के हितों को कुलच रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: तलवंडी राणा के धरने पर पहुंचे राकेश टिकैत, बोले- तानाशाही से जनता के हितों को कुलच रही सरकार
Wed, 29 Mar 2023 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 29 Mar 2023 07:21 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जल्द रोड नहीं दिया तो फसल कटाई के बाद पुराना रोड खोलने के लिए किसानों के ट्रैक्टर टैंक का काम करेंगे। राकेश टिकैत धरने पर प्रदेश कार्यकारिणी व दल के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का विरोध जायज, जहाज से पहले ग्रामीणों को सड़क मुहैया कराए सरकार।
विज्ञापन
हिसार के तलवंडी राणा में ग्रामीणों के धरने को संबोधित करते किसान नेता राकेश टिकैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार में स्थायी मार्ग की मांग को लेकर तलवंडी राणा बाईपास पर रोड बचाओ संघर्ष समिति व ग्रामीणों द्वारा 51 दिन से धरना दिया जा रहा है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत प्रदेश कार्यकारिणी व अपने साथियों के साथ समर्थन देने पहुंचे।
इस दौरान ओपी कोहली ने उन्हें बंद किए गए रोड, हवाई अड्डा क्षेत्र व ग्रामीणों द्वारा सुझाए स्थायी रोड की जगह दिखाई। इस पर राकेश टिकैत ने कहा कि यदि सरकार जल्द ही ग्रामीणों को स्थायी रास्ता नहीं देती तो फसल कटाई के बाद प्रदेश का किसान पुराना रोड खोलने को ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेगा। ये ट्रैक्टर सरकार के खिलाफ टैंकों का काम करेंगे और किसान ट्रैक्टरों की मदद से पुराना रास्ता खोल देंगे।
जहाज से पहले ग्रामीणों को सड़क मुहैया कराए सरकार
उन्होंने कहा कि किसान यूनियन व किसान ग्रामीणों के साथ है। अगर सरकार नहीं मानी तो पूरे देश का किसान धरने पर एकजुट होने का काम करेगा। टिकैत ने कहा कि जिस प्रकार से ग्रामीणों को बिना कोई स्थायी मार्ग दिए रातों-रात रोड को उखाड़कर बंद कर दिया गया। उससे यह साबित होता है कि यह सरकार तानाशाही से लोगों के हितों को कुचलने में लगी है। उन्होंने कहा कि किसानों की एकता व दृढ़ निश्चय ने सरकार की चूलें हिला दी थीं और उसे तीन काले कानून वापस लेने पड़े।
विज्ञापन
आप अपना संघर्ष जारी रखें और अपना हक स्थायी रोड लेकर ही दम लें। उन्होंने कहा कि सरकार जहाज से पहले ग्रामीणों को सड़क मुहैया करवाए। वहीं, कोहली ने कहा कि चाहे सरकार स्थायी रोड में कितनी ही देरी करे, हम पीछे नहीं हटने वाले। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, जिला अध्यक्ष समीर कुंडू, शमशेर नंबरदार, दिलबाग हुड्डा, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सूरा, संजना सातरोड़, पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा, बलवान, सरपंच बिछपड़ी प्रदीप भ्याण, दलबीर सरपंच जुगलान, पूर्व सरपंच प्रदीप, बीरमती, चंद्रो देवी सरपंच, राजबाला मौजूद रहे।