फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rajguru market in hisar, hindi news, Nagar nigam, destroy ramp, hisar

दस साल बाद राजगुरु मार्केट के बरामदे खाली, एसोसिएशन का रहा सहयोग

Sun, 17 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 17 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rajguru market in hisar, hindi news, Nagar nigam, destroy ramp, hisar
राजगुरु मार्केट - फोटो : bureau

राजगुरु मार्केट में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से 10 साल बाद फिर से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के पहले दिन 90 प्रतिशत से ज्यादा दुकानदारों ने दुकानों के आगे अपने कस्टमर पैदल चलने के लिए बरामदे खाली कर दिए। यह दीगर बात है कि शाम तक कुछ दुकानदारों ने फिर से बरामदे में सामान सजा लिया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक लगातार छह घंटे निगम प्रशासन व पुलिस फोर्स का अमला कार्रवाई में लगा रहा। सोमवार को टीम नक्शे के अनुसार रैंप तोड़ने की शुरुआत कर सकती है। इसको लेकर निगम ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से राजगुरु मार्केट का नक्शा मांगा है। इससे पहले कमेटी के तत्कालीन चेयरमैन रहे अरविंद खरींटा के समय इस तरह की कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन


कुछ दुकानदारों ने जबरन किया विरोध
हालांकि कुछ दुकानदारों का अतिक्रमण हटाने गई टीम को विरोध भी झेलना पड़ा। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने निगम टीम का विरोध किया। काफी जद्दोजहद के बाद टीम ने एक नंबर दुकान से बरामदे खाली करवाने की कार्रवाई शुरू की। फर्स्ट फेज में केवल बरामदे खाली करवाने का काम ही हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने लगाया शटर तो किसी ने बनाया था फॉल सीलिंग टाइप स्टोर
नगर निगम की टीम ने जैसे ही बरामदे खाली करवाने के कार्रवाई शुरू की तो व्यापारियों के किए गए कब्जों के तरीकेे की भी पोल खुल गई। निगम अधिकारी भी दंग रह गए कि यहां भी अतिक्रमण। किसी ने बरामदों की छत पर फॉल सीलिंग टाइप स्टोर बनाए हुए थे तो किसी ने तो बरामदों में ही शटर लगाकर रास्ता रोका हुआ था।

रामचाट के सामने जेसीबी खड़ी करते ही भड़के बीजेपी जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल
सुबह मार्केट में निगम प्रशासनिक अमला ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ वन के नेतृत्व में एक्सईएन रामजीलाल, सचिव वीरेंद्र सिंह, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट सचिव राजेश महता, जेई अनिल कुमार, तहबाजारी इंचार्ज महेंद्र सैनी सहित पुलिस बल पहुंच गया। 9 बजे पहुंचते ही टीम मार्केट के दुकानदारों को बरामदे खाली करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन ले जाकर जैसे ही राजगुुरु मार्केट के सामने खड़ी की तो बीजेपी नेता बाबूलाल अग्रवाल भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप बिना सूचना दिए कैसे अतिक्रमण तोड़ने आ गए। वहां और व्यापारी भी एकत्रित हो गए उन्होंने कहा कि बरामदे खाली करवाने की शुरुआत बीच में से क्यों की जा रही है। पहले आप एक नंबर दुकान से शुरू करो।

एक व्यापारी ने दूसरे पर कसा तंज
गोल मार्केट में अतिक्रमण हटा रही टीम के सामने दो व्यापारी आपस में उलझ गए। एक व्यापारी ने कहा कि अब क्यों हटा रहे हो अतिक्रमण पहले समझा समझा कर थक गए इस पर दूसरा व्यापारी चिढ़ गया और दोनों में विवाद हो गया। बाद में व्यापार मंडल को हस्तक्षेप करना पड़ा दोनों दुकानदारों में देर शाम समझौता हो गया।

एक्सईएन, सचिव आए एक्शन में
चौधरी मार्केट में अतिक्रमण का बुला हाल था। वहां के दुकानदारों ने एक बार निगम टीम का विरोध किया। इस पर एक्सईएन व सचिव भड़क गए। एक्शन में आए अधिकारियों ने कहा कि इनका सामान उठाओ। एकबारगी तो मार्केट में अफरातफरी मच गई। लोग भाग भाग कर कोई अपना सामान रखने लगा तो कोई कुछ। मौके पर दुकानदारों ने अधिकारियों से बात की। कहा कि हम सभी दुकानदार मिलकर खुद अपना सामान उठा लेंगे। दूसरे दुकानदार नहीं लगाएंगे तो हम भी सामान आगे नहीं बढ़ाएंगे।


पहले फेज में बरामदे खाली करवाने का काम पूरा हो पाया है। एसोसिएशन के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। व्यापारी एसोसिएशन ने डीसी साहब का भी धन्यवाद किया है। अब रैंप व चबूतरे तोड़ने का काम सोमवार हो किया जाएगा। इसको लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से मार्केट का नक्शा मांगा गया है।
- रामजीलाल, एक्सईएन, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed