फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   raining in city

शहर में आई 15 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी तो ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे ओले

Sat, 19 Oct 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
raining in city
गांव शिकारपुर में ओलावृष्टि व तेज आंधी से बिछी धान की फसल। - फोटो : Hisar
जिले में शाम को अचानक मौसम बदला। इस दौरान शहर में तेज आंधी आई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरे। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में कहीं-कहीं बारिश व ओलावृष्टि हुई है। तेज आंधी व ओलावृष्टि से फसलों खासकर धान व कपास को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा काफी जगहों पर पेड़े भी उखड़ गए। कृषि मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मौसम एकदम साफ था। इसी कारण से दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मगर शाम पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली। शहर में आई तेज आंधी और आसपास क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में भी गिरावट आई। तेज आंधी से पहले शहर का तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस था, जो गिरकर 23.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में गिरे ओले
बरवाला क्षेत्र के गांव बालक, सरसौद, बिछपड़ी, जेवरा, बहबलपुर, बुराना, बाडोपट्टी, धिकताना, जुगलान व अन्य, हिसार के रायपुर, शिकारपुर, मिर्जापुर, अग्रोहा मीरपुर, किरमारा, कुलेरी, संदौल, श्यामसुख, किराड़ा, खेड़ी बर्की आदि गांवों में करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed