फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain will start again from July 29

29 जुलाई से फिर शुरू होगी बारिश

Sun, 26 Jul 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rain will start again from July 29
अनुकूल परिस्थितियां बनने के कारण मानसून टर्फ हिमालय की तलहटियों से नीचे की ओर मैदानी क्षेत्रों की तरफ 27 जुलाई से शिफ्ट होने की संभावना है। इससे प्रदेश में मानसून फिर से 28 जुलाई से सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, मानसूनी हवाओं की सक्रियता 28 जुलाई रात्रि से उत्तरी हरियाणा के जिलों यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और एनसीआर क्षेत्र के जिले सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू होने की संभावना है। 29, 30, 31 जुलाई को अन्य जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं। बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ने और राज्य में बारिश का दौर दो अगस्त तक बने रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग के बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में अब तक (1 जून से 24 जुलाई) सामान्य से 14% अधिक बारिश दर्ज हुई है, लेकिन फिर भी राज्य के 11 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जिनमें अंबाला में 43 प्रतिशत, भिवानी में 11 प्रतिशत, गुरुग्राम में 10 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ में 47 प्रतिशत, मेवात में 42 प्रतिशत, पलवल में 23 प्रतिशत, पंचकूला में 64 प्रतिशत, पानीपत में सात प्रतिशत, रेवाड़ी में 28 प्रतिशत, रोहतक में 47 प्रतिशत, यमुनानगर में 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान
डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, मानसूनी हवाओं की संभावित सक्रियता को देखते हुए प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में 28 जुलाई रात्रि से दो अगस्त के दौरान बीच-बीच में बादलवाई, गरज-चमक व हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में तापमान सामान्य से कम या आसपास बने रहने, परंतु हवा में नमी अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed