{"_id":"5787e07c4f1c1b7d5f13dfa3","slug":"rain-rain-in-hisar-12-2-mm-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन बाद फिर जोरदार बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन बाद फिर जोरदार बरसात
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दस दिन के बाद वीरवार को मानसून की जोरदार बरसात ने लोगों को उमस से राहत दिलाई। बरसात के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बरसात होने के आसार है।
विज्ञापन
मानसून की शुरुआत में दो ही दिन में सामान्य से अधिक बरसात हो गई थी। इसके बाद से बरसात नहीं हो रही थी। पिछले दस दिन से लोग उमस के कारण बेहाल थे। वीरवार दोपहर तक उमस थी। करीब तीन बजे आसमान में बादल छा गए। कुछ देर बाद ही बरसात शुरू हो गई।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक बरसात हुई। एचएयू के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 15 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है। भारतीय मौसम विभाग ने वीरवार को 12.2 एमएम बरसात रिकॉर्ड की है। बरसात शुरू होते ही शहर के कई हिस्सों में बिजली गायब हो गई। बीएमबी सब स्टेशन में जंपर उड़ने से शहर को आपूर्ति करने वाले तीन फीडर पर ब्रेक डाउन हो गया।
विज्ञापन
तीन दिन बरसात की संभावना
एचएयू के मौसम विभाग के हेड डॉ. राज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेेंगे। शुक्र को जिले में कई स्थानों पर बरसात होने का अनुमान है। शनिवार व रविवार तक मौसम में बदलाव रहेगा। इस दौरान बरसात की उम्मीद है।
यहां यहां भरा पानी
डोगरान मोहल्ला में सड़क पर दो से तीन फीट पानी भर गया, जिससे पानी दुकानों के अंदर घुस रहा था। इसके चलते दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर दी। मिलगेट रोड पर भी पानी भरने से दुकानों में पानी घुस गया। सैनियान मोहल्ला में भी दुकानों में पानी भर गया।
सैनियान मोहल्ला, अर्बन इस्टेट, ठंडी सड़क, जिंदल चौक, कैंप चौक, ऑटो मार्केट, फव्वारा चौक, सेक्टर 13, शास्त्री नगर, उमेद विहार, सेक्टर 16-17, बस अड्डा, सिविल अस्पताल, ऋषि नगर, अमरदीप कॉलोनी, आजाद नगर, माडल टाउन सहित शहर के कई अन्य हिस्सों में जलभराव हुआ।
घरों में घुसा पानी
वीरवार को हुई बरसात से कई घरों में पानी घुस गया। अर्बन इस्टेट स्थित मकान नंबर 1106 में बरसात का पानी भर गया। सरदार भंगवत सिंह की पत्नी चरणजीत ने बताया कि घुटनों तक पानी भरने से घर में काफी नुकसान हो गया। बरसात का पानी भरने के बाद पूरे घर में बदबू हो गई। दो घंटे की मेहनत के बाद पानी निकाला जा सका। इसके अलावा यहां तीन अन्य मकानों में भी पानी भर गया।
देर रात तक पानी निकासी
इस बार बरसात का पानी जल्द निकाल दिया गया। शहर में सबसे अधिक जलभराव वाले एरिया में भी कुछ घंटे बाद ही पानी निकासी हो गई। फव्वारा चौक, अर्बन इस्टेट, ऑटो मार्केट एरिया में देर रात तक अधिकतर पानी निकाल दिया गया था। जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बरसात के बाद शहर के अलग अलग हिस्सों में पहुंचे। जल भराव वाले स्थानों पर तीन अतिरक्ति जेनरेटर लगाए गए।
सामान्य से ज्यादा बरसात
जुलाई महीने में अबतक 112 एमएम बरसात हो चुकी थी। वीरवार को 15 एमएम बरसात हुई। जिले में अब तक 127 एमएम बरसात हो गई है। जिले में जुलाई महीने में सामान्य तौर पर 75 एमएम बरसात होती है। इस बार जुुलाई के पहले दो सप्ताह में ही सामान्य से काफी अधिक पानी बरस चुका है।