फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain in many areas due to the effect of western disturbance in Haryana

हरियाणा: तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की बारिश तो कहीं गिरे ओले, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर

Wed, 04 May 2022 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 11:33 PM IST
सार

मौसम का मिजाज बदलने से दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा।

विज्ञापन
Rain in many areas due to the effect of western disturbance in Haryana
सोनीपत और पानीपत में बारिश के साथ गिरे ओले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। कुछ स्थानों पर आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। अधिकतर स्थानों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं व धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में 2 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जिससे संपूर्ण इलाके में नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाओं का प्रभाव जारी है। 
विज्ञापन


नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाओं का पछुआ हवाओं के मिलन से अधिकतर स्थानों पर बादलवाही देखने को मिल रही है। इसके असर से अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, जींद, रेवाड़ी, भिवानी, रोहतक  महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद व पलवल में बारिश व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। साथ ही कुछ स्थानों पर दिन में अंधेरा छा गया। बारिश व ओलावृष्टि से अधिकतर स्थानों पर भीषण गर्मी और लू से आमजन को राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार का तापमान (डिग्री सेल्सियम में)

  • हिसार एएमएफयू    41.7
  • रोहतक    40.9
  • नारनौल    41.5
  • सिरसा    39.5
  • भिवानी    40.0
  • फतेहाबाद    38.9
  • गुरुग्राम केवीके    40.7
  • करनाल    37.4


बारिश की स्थिति (एमएम में) 

  • अंबाला    2.6
  • गुरुग्राम    1.0
  • एनडीआरआई करनाल    27.0
  • महेंद्रगढ़ केवीके    3.0
  • हिसार एएमएफयू    1.0

नोट- ये आंकड़े बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed