फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain in hisar, power switch off, hindi news, hisar

आंधी, बारिश के बाद शहर की बिजली गुल - गर्मी से झुलस रहे लोगों को सुहाने मौसम से मिली राहत

Tue, 24 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 24 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rain in hisar, power switch off, hindi news, hisar
आंधी और बारिश - फोटो : bureau

भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए सोमवार का दिन सुहाना रहा। ज्येष्ठ के महीने में सावन के दिन की तरह मौसम नजर आया। दोपहर के समय धूल भरी हवाओं के बाद मौसम बदला। देर शाम फिर से झमाझम बरसात हुई। आसमान से राहत बरसने के साथ लोगों को आफत का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बदले मौसम के बाद पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ तथा खंभे गिरे। इससे कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन


सात डिग्री गिरा तापमान
पिछले पांच दिन से तापमान लगातार 45 डिग्री से अधिक चल रहा था। सामान्य से करीब पांच से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा था। गर्मी ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़कर 47.8 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू लिया था। दोपहर से ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूल भरी तेज हवाएं चलने के बाद बरसात शुरू हो गई। शहर में कई जगह ओले भी गिरे। दोपहर को करीब 8.3 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई। इसके बाद हल्की धूप खिली। आसमान में बादलों का प्रभाव रहा। शाम को करीब 6 बजे फिर से मौसम बदला। करीब 15 मिनट तक तेज बरसात हुई और रात को जोरदार तूफान आया। मेघ गर्जना के साथ बरसात हुई। करीब 8 बजे तेज हवाओं के साथ आसमानी बिजली भी चमकी।

एचएयू के मौसम विभाग ने नहीं बताई थी बरसात
एचएयू के मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी किए गए बुलेटिन में 24 मई तक मौसम शुष्क रहने तथा तापमान बढ़ने का अनुमान दिया था। धूल भरी हवाएं व हल्के बादलों का प्रभाव बताया था। बरसात के बारे में कहीं कोई अनुमान नहीं बताया था।

मई में औसतन 30 एमएम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में औसतन 30 एमएम बरसात होती है। मई महीने में अब तक एक भी एमएम बरसात नहीं हुुई थी। सोमवार को करीब 9 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है।

पिछले एक सप्ताह का तापमान
16 मई 44.5
17 मई  45.0
18 मई  45.4
19 मई  46.8
20 मई 45.6
21 मई 47.8
22 मई 47.5

शहरी एरिया के 30 फीडर ब्रेक डाउन
तेज आंधी व बरसात के कारण सोमवार दोपहर से ही शहर के अधिकतर हिस्से में बिजली गुल हो गई। कई जगह खंभे गिरे, कई जगह पेड़ गिरे। कई जगह लाइन आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट हो गया। राजगढ़ रोड़ स्थित बिजलीघर से जहां 18 फीडर बंद रहे। विद्युत नगर के भी 12 फीडरों पर भी फॉल्ट के कारण मेन लाइन ब्रेक डाउन रही। सूर्य नगर में 33 केवी सब स्टेशन में कंडक्टर टूट जाने के कारण बिजली गई तो सेक्टर 14 में फीडर ब्रेक डाउन हो गए।

आधे से ज्यादा शहर में गुल रही बिजली
अर्बन इस्टेट टू, सब्जी मंडी क्षेत्र, मिल गेट क्षेत्र, 12 क्वाटर रोड़, सैनियान मोहल्ला, पड़ाव मोहल्ला, डोगरान मोहल्ला, ऋषि नगर, लाजपत नगर, एकता नगर, शांत विहार, आजाद नगर, अमरदीप कॉलोनी, शांत विहार, उमेद विहार, पटेल नगर, कैंप बाजार, नागोरी गेट, तलाकी गेट, राजगुरु मार्केट, लघु सचिवालय, डीसी कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, मॉडल टाउन क्षेत्र, सनसिटी आदि में बिजली बाधित रही।

मिर्जापुर में बिजली के आठ खंभे गिरे
मिर्जापुर गांव में तेज आंधी व बारिश के बीच बिजली के आठ खंभे गिर गए। आंधी के कारण पेड़ों के बिजली की तारों पर गिरने के कारण दबाव पड़ने से ये खंभे गिरे। इस कारण मिर्जापुर के साथ-साथ धांसू गांव में भी बिजली व्यवस्था ठप रही।

11 केवी की लाइन टूटी
11 केवी न्यू टिब्बा लाइन व मिर्जापुर डीपीए के अंतर्गत आने वाले गांव शिकारपुर, मिर्जापुर, रायपुर, खोखा, नियाणा, धांसू, मीरकां, रामायण, मय्यड़, ढंढेरी, उमरा, भगाना, सुलतानपुर, कंवारी, मुजादपुर, लाडवा में तेज आंधी के बाद पूरा दिन बिजली गुल रही। फीडर बदलकर बिजली देने का विकल्प भी काम नहीं आया।


पावर ग्रिड का टावर झुका
पावर ग्रिड से राजस्थान की ओर जाने वाली 33 हजार केवी लाइन का टावर आंधी में आधे से ज्यादा झुक गया। इसके बाद तार जमीन के करीब आ गई। यहां टावर टेढ़ी हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पावर ग्रिड कार्यालय में फोन कर सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारियों ने बताया कि लाइन को सुबह ठीक करेंगे।

कहां-कहां गिरे पेड़
सेक्टर 16-17, सेक्टर 13, मधुबन पार्क, राजकीय स्कूल माडल टाउन, रेंटल कॉलोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed