{"_id":"684fc13c5e9d36ab6901f83b","slug":"rain-in-hisar-and-sonipat-relief-from-heat-haryana-weather-update-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: हिसार-सोनीपत में बारिश, गर्मी से राहत, आगे कैसा रहेगा मिजाज, जानिए मौसम विभाग का अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: हिसार-सोनीपत में बारिश, गर्मी से राहत, आगे कैसा रहेगा मिजाज, जानिए मौसम विभाग का अपडेट
Mon, 16 Jun 2025 12:34 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार/सोनीपत
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार/सोनीपत
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:34 PM IST
सार
Haryana Weather: प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश हो रही है। हिसार और सोनीपत में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
हिसार में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कई जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। हिसार में दोपहर 12 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इससे पहले सुबह बादल छाए हुए थे। वहीं शहर में न्यूनतम तापमान 28.7 व बालसमंद में 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। बालसमंद में रात के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग की तरफ से सोमवार के लिए बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 18 जून के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कभी उत्तरी कभी दक्षिणी तो कभी पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में प्री मानसून गतिविधियां की संभावना बन रही है। आने वाले दिनों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को सक्रिय होने से फिर से 19 से 23 जून के दौरान फिर से प्री मानसून गतिविधियां होंगी। फिर प्रदेश में मानसून की एंट्री होने की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि अभी झुलसाने वाली गर्मी व लू का दौर खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
सोनीपत में लगातार दूसरे दिन बारिश
सोनीपत में रविवार के बाद सोमवार को भी लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। बारिश से गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कुछ समय बाद हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। तापमान में करीब एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बारिश से अच्छी फसल की जगी उम्मीद
बारिश ने गर्मी से राहत दी, वहीं शहर के निचले इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई क्षेत्रों में पानी भरने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश धान उत्पादक किसानों के लिए भी राहत लेकर आई है। 15 जून से धान की रोपाई पर लगी पाबंदी हटने के बाद किसान खेतों में तेजी से काम में जुट गए हैं। बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे रोपाई के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश से अब फसल की अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए यह बारिश काफी सुकून लेकर आई है।
अगले कुछ दिन ऐसे ही बने रहेंगे हालात
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है, लेकिन साथ ही उमस भी लोगों को हल्का परेशान कर सकती है।