फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain in 10 districts due to Western Disturbance; hailstorms in Kaithal and Kurukshetra.

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ से 10 जिलों में बारिश, कैथल-कुरुक्षेत्र में गिरे ओले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rain in 10 districts due to Western Disturbance; hailstorms in Kaithal and Kurukshetra.
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को हरियाणा के 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई जबकि कैथल और कुरुक्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की ओलावृष्टि भी हुई। मौसम में आए बदलाव से दिन के तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस साल अल-नीनो परिस्थितियों के कारण हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून कमजोर रहा। मानसून की विदाई के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। इसके बाद एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए, लेकिन इनके प्रभाव से हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में ही बारिश हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही देखने को मिली।
विज्ञापन

रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। कैथल और कुरुक्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ इन क्षेत्रों से आगे निकल चुका है। इसके बाद 12 और 14 अक्तूबर को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इनके प्रभाव से 14 से 16 अक्तूबर के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, दोनों पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गए हैं। ऐसे में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
यहां-यहां हुई बारिश
- अंबाला : 39.0 एमएम
- करनाल : 17.0 एमएम
- कैथल : 32.5 एमएम
- कुरुक्षेत्र : 7.5 एमएम
- पंचकूला : 13.5 एमएम
- सिरसा : 0.5 एमएम
- यमुनानगर : 37.0 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed