फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rain hisar, hisar

नागोरी गेट हनुमान मंदिर के गुंबद पर गिरी बिजली, कई जगह बरसे ओले

Fri, 10 Mar 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 10 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
rain hisar, hisar
Hisar - फोटो : Bureau

जिले में दूसरे दिन भी हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। शाम को शहर के नागोरी गेट स्थित सनातन धर्म मंदिर के गुंबद पर धमाके साथ बिजली गिरी। वहीं आदमपुर और बरवाला क्षेत्र में कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। गुंबद पर आसमानी बिजली गिरने से उसमें दरार आ गई और छेद हो गया। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली को लेकर शहर में तेजी से सूचना फैल गई। सोशल साइट पर इसको लेकर खूब चर्चाएं चली। ओलावृष्टि होने से गेहूं, सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। बरसात होने से क्षेत्र में फिर से सर्दी बढ़ गई है। शहर में वीरवार को करीब 2 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण रात्रि तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। मौसम विभाग की मानें तो 11 मार्च तक मौसम में बदलाव रहेगा। बदलाव के चलते कुछ अन्य जगहों पर बारिश होने की संभावना हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दोपहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम है। रात्रि तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान भी सामान्य से करीब 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था।

विज्ञापन


किसानों को सलाह - न करें सिंचाई
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। 11 मार्च तक बीच-बीच में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों ने मौसम में बदलाव देखते हुए किसानों को गेहूं की फसल में 11 मार्च तक सिंचाई न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


तेज हवाओं के कारण फसल को नुकसान
तेज हवाओं व बारिश के कारण गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश के कारण सरसों की फसल जो इस समय पकी हुई है नुकसान में आ गई है। तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण गेहूं की फसल कुछ जगहों पर बिछ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर गिरे ओले
बरवाला शहर के साथ लगते गांव बनभौरी, छान व संदलाना में भारी ओलावृष्टि हुई। इस भारी ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में तैयार फसलें बर्बाद हो गई और किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इन गांवों के किसानों महाबीर सिंह, श्रीचंद, सुरेंद्र सिंह व कपूर सिंह आदि ने बताया कि करीब पौने 5 बजे बड़े-बड़े ओलों की बारिश हुई। ओलों की बारिश लगभग आधा घंटा तक हुई। इस भारी ओलावृष्टि से खेतों में तैयार खड़ी बरसीन, सरसों व गेहूं की फसलें तहस नहस हो गई और किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। इन किसानों ने सरकार व प्रशासन से तुरंत प्रभाव से तहस नहस हुई फसलों की गिरदावरी करवाकर आर्थिक मुआवजा प्रदान किए जानें की मांग की है। सिवानी शहर में जहां बरसात हुई वहीं खंड के गांव शेरपुरा, कालौद, गुढा, बिधवान, कलाली, घंघाला, ढाणी भाकरां, बुद्धशैली, मोहिला, भेरां व आसपास के गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।


जहां ओले गिरे वहां नुकसान की आशंका है। सूखे इलाकों में सर्वाधिक ओले गिरे हैं। इस समय फसल पककर तैयार है। इसलिए नुकसान हो सकता है। कुछ स्थानों पर बरसात के साथ हवा चलने से गेहूं की फसल बिछ गई है। इससे इसमें भी नुकसान होगा।
- प्रवीण मंडल, कृषि विशेषज्ञ, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed