{"_id":"6782d39ffbd83f487b0f486a","slug":"rain-has-affected-life-in-many-districts-of-the-state-hisar-news-c-21-hsr1007-543074-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रदेश के कई जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रदेश के कई जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित
Sun, 12 Jan 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। हिसार जिले में 13 मिमी और नारनौल में 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार को भी कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं।
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने का प्रभाव बना हुआ है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तरों पर पूर्वी हवाओं के साथ पश्चिमी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। शनिवार को भिवानी ,हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी-दादरी, झज्जर, रोहतक, नूंह और गुरुग्राम सहित अन्य क्षेत्र में बारिश के साथ बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी को भी हल्की बारिश के साथ ही एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। लगातार बादलों की आवाजाही और बारिश से संपूर्ण इलाके में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रात के तापमान में वृद्धि हुई है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में बर्फबारी भी हो रही है। बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं। इस बारिश से फसलों को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन
जिला बारिश मिमी
हिसार 13
महेंद्रगढ़ -8.0
नारनौल - 14.0
भिवानी 6.0
सिरसा 12.0
सोनीपत 1.0
चरखी दादरी- 8.0
फतेहाबाद- 5.0
जींद 2.5
जिला अधिकतम तापमान
अंबाला 17.8
हिसार 12.0
सिरसा 11.4
करनाल 17.2
पानीपत 17.8
जींद 12.2
रोहतक 13.5
सोनीपत 16.4
कुरुक्षेत्र 16.5

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश