{"_id":"6088656526cbc5df038c16b8664347f5","slug":"rain-falling-hail-freezing-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ गिरे ओले, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ गिरे ओले, ठंड बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 14 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के साथ गिरे ओलों ने शहरवासियों का ठिठुरन भरी सर्दी का अहसास करा दिया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह बारिश के चलते शहर का तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। शाम तक शहर में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। एचएयू के मौसम विभाग की मानें, तो रविवार को भी बारिश की संभावना रहेगी।
इसके अलावा सोमवार को मौसम साफ होगा। इसके अलावा सोमवार को हल्की धुंध के छाने के भी आसार रहेंगे।
यूं हुई बारिश
एचएयू के मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वाई हवाओं के साथ मिलने से यह बारिश हुई है। उधर, बादलों की ऊंचाई ज्यादा होने के चलते ओलावृष्टि हुई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो जब बादलों की ऊंचाई ज्यादा होती है, तो उस स्थिति में पानी की बूंदे ओलों का रूप ले लेती है। क्योंकि बादलों के पास का तापमान काफी कम होता है।
विज्ञापन
दिन भर छाए रहे बादल
उधर, सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से सूर्य नहीं निकला। सुबह 11 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे।
करीब पांच मिनट तक ओले गिरे। हालांकि बीच में बारिश कुछ देर के लिए थमी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर से शुरू भी हो गई। देर शाम तक आसमान में बादल ही छाए रहे।
लोगों ने लिया अलाव का सहारा
ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। दिन ढलने के साथ ही ठंड और बढ़ी और इस दौरान शहर की ज्यादातर सड़कें सुनसान नजर आईं। लोगों ने बाहर घूमने की बजाय घर में रहना ही ज्यादा मुनासिब समझा।
अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम बढ़ा
अभी तक शहर का अधिकतम तापमान काफी ज्यादा था। मगर शनिवार को अधिकतम तापमान गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस था।
ओलों से फसलों को नुकसान
ओलावृष्टि और हवा के साथ तेज बारिश के चलते आसपास के गांवों में सरसों और चने की फसलों को नुकसान देखने को मिला।
तलवंडी बादशाहपुर के नजदीक गांव भेरी के किसान बदन सिंह ने बताया कि इस बारिश से जहां गेहूं की फसलों को लाभ है।
वहीं ओलावृष्टि होने पर सरसों व चने की फसलों को 5 से 7 प्रतिशत नुकसान हुआ है। स्याहड़वा के राजकुमार ने बताया कि ओले कुछ मिनट ही गिरे थे, जिससे हल्का नुकसान हुआ है।
गर्म कपड़ों का बाजार गर्म
बरसात के बाद बाजार में भी इसका असर दिखा। महिलाएं बाजार में गर्म कपड़ों की खरीददारी करते दिखी। जिसमें छोटे बच्चों के कपड़ों की खरीद सबसे अधिक हुई। राजगुरु मार्केट, आर्य बाजार, पूजा मार्केट सहित अन्य बाजार में सबसे अधिक भीड़ रही।
खाने का स्टाइल बदला
मौसम के साथ लोगों के खाने का अंदाज भी बदला। शनिवार को मूंगफली, चाय, कॉफी, सूप, रेवड़ी, शकरकंदी की बिक्री अधिक हुई।
बाजार में लोगों ने अपने मनपसंद गर्म गर्म व्यंजनों का मजा लिया। शनिवार का अवकाश होने के कारण अधिकतर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।